Rahul Gandhi Security Lapse in Punjab: पंजाब में राहुल गांधी की सुरक्षा में चूक, भारत जोड़ो यात्रा में चल रहे थे
BREAKING
'हिंदू लड़कियां नंगे होकर पैसा कमाएंगी...' अनिरुद्धाचार्य और प्रेमानंद के बाद अब साध्वी ऋतंभरा के वीडियो पर विवाद, यहां पूरा बयान सुनिए उपराष्ट्रपति के चुनाव की घोषणा; इलेक्शन कमीशन ने जारी किया पूरा शेड्यूल, इस तारीख को वोटिंग, देश का अगला उपराष्ट्रपति कौन? CM नीतीश कुमार का एक और बड़ा ऐलान; बिहार में शिक्षा विभाग के इन कर्मियों का मानदेय दोगुना किया, चुनाव से पहले फैसला सस्ता हुआ LPG सिलेंडर; आज 1 अगस्त से घट गई इतनी कीमत, जानिए इस राहत के बाद अब जेब से कितने रुपये खर्च करने होंगे ट्रंप ने बदला अपना फैसला; भारत पर 25% टैरिफ 7 दिन टाला, आज 1 अगस्त से लागू होना था, पाकिस्तान पर 19% टैरिफ लगाया

पंजाब में राहुल गांधी की सुरक्षा में चूक, VIDEO; भारत जोड़ो यात्रा में चल रहे थे, सिक्योरिटी तोड़ पंहुचा युवक और फिर कर दिया ये काम

Rahul Gandhi Security Lapse in Punjab

Rahul Gandhi Security Lapse in Punjab: पंजाब में भारत जोड़ो यात्रा के दौरान राहुल गांधी की सुरक्षा में चूक हुई है। इस दौरान भारत जोड़ो यात्रा होशियारपुर ज़िले के टांडा में थी। राहुल गांधी यात्रा को लेकर चल ही रहे थे कि इसी बीच अचानक से एक युवक सारी सिक्योरिटी तोड़ते हुए राहुल गांधी के एकदम करीब आ गया और उनसे चिपकने की कोशिश की। युवक दौडते हुए आया और आकर सीधा राहुल के गले लग गया। इस घटना से राहुल गांधी भी स्तब्ध रह गए और युवक को फ़ौरन खुद से दूर किया। बाद में साथ चल रहे पंजाब कांग्रेस चीफ राजा वड़िंग ने युवक को धक्का देकर राहुल से दूर हटा दिया।

Rahul Gandhi Security Lapse in Punjab
Rahul Gandhi Security Lapse in Punjab

राहुल की सुरक्षा चूक का वीडियो(एएनआई के हवाले से)

पंजाब में राहुल गांधी को ज्यादा सिक्योरिटी

बतादें कि, पंजाब में भारत जोड़ो यात्रा के दौरान राहुल गांधी को ज्यादा सिक्योरिटी दी गई है। उनकी सुरक्षा को लेकर बेहद सख्ती बरती जा रही है। पंजाब में यात्रा से पहले कांग्रेस ने राहुल गांधी की सुरक्षा को लेकर गृह मंत्री अमित शाह को पत्र भी लिखा था। जिसके बाद केंद्रीय सरुक्षा कर्मी भी राहुल की सुरक्षा में मुस्तैदी से मौजूद हैं। पंजाब में 10 जनवरी को कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा शुरू हुई थी और अभीतक सुरक्षा में कोई चूक सामने नहीं आई लेकिन आज सुरक्षा में सख्ती के बावजूद राहुल गांधी की सुरक्षा में चूक हो गई।

यह पढ़ें- मंच पर राहुल गांधी की प्यारी सी मस्ती, VIDEO; बहन प्रियंका गांधी को दुलारते रहे, कभी सीने से लगाते, कभी Kiss करते तो कभी बाल सहलाते