धर्मशाला में राहुल गांधी को भाया कांगड़ा का स्वाद: मलाई बर्फ और कांगड़ी धाम का आनंद

धर्मशाला में राहुल गांधी को भाया कांगड़ा का स्वाद: मलाई बर्फ और कांगड़ी धाम का आनंद

Rahul Gandhi enjoys Kangra in Dharamshala

Rahul Gandhi enjoys Kangra in Dharamshala

धर्मशाला। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी कांगड़ा की मलाई बर्फ के मुरीद हो गए। कांगड़ा के युवक विनीत पारंपरिक तरीके से लकड़ी के बाक्स में कंबल में लपेटकर मलाई बर्फ लाए थे और उन्हें इसे राहुल गांधी को परोसा।

राहुल को यह इतनी पसंद आई कि उन्होंने मलाई बर्फ दो बार ली। राहुल कांगड़ा के गुप्त गंगा में कांग्रेस के संगठन सृजन अभियान के तहत 10 दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का समापन करने आए थे।
हिमाचल, जम्मू कश्मीर व पंजाब के 61 जिला अध्यक्षों को संबोधित करने के बाद दोपहर के भोजन के दौरान राहुल गांधी को मलाई बर्फ दी गई। उन्होंने पूछा कि बिना बर्फ के यह ठंडी कैसे है और इसे कैसे ठंडा रखा जाता है, इसमें क्या-क्या डाला जाता है।

राहुल को दोपहर के भोजन में कांगड़ी धाम परोसी। उन्हें आटे के सिड्डू दिए गए। सिड्डू खाने से पहले उन्होंने पूछ लिया कि यह मैदे के तो नहीं हैं। कहा वह मैदा कम खाते हैं।


मलाई बर्फ की विशेषता

मलाई बर्फ बिना बिजली के तैयार की जाती है। यह दूध, चीनी, और बादाम-इलायची से बनती है। घंटों दूध उबालकर उसे गाढ़ा किया जाता है। इसे जमाने के लिए ठंडे पानी से तापमान संतुलित किया जाता है। यह पत्तों में परोसी जाती है।