बक्सर में मुख्यमंत्री के हेलीकॉप्टर लैंडिंग मामले पर उठे सवाल, विधायक आनंद मिश्रा ने बताई बड़ी सुरक्षा चूक
Questions raised over Chief Minister's helicopter landing
बक्सर। सदर विधायक आनंद मिश्रा ने बक्सर दौरे पर आए मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी का हेलीकॉप्टर किला मैदान में नहीं उतर पाने और इसके बाद की स्थिति को गंभीर सुरक्षा चूक बताया है।
उन्होंने कहा कि इस मामले में जांच जरूर होनी चाहिए। उन्होंने इसके लिए समन्वय की कमी और तैयारियों में चूक को कारण बताया है।
उन्होंने कहा कि इसके लिए जवाबदेही तय की जाएगी और आगे ऐसा नहीं हो, इसके लिए रणनीति बनायी जाएगी। उन्होंने हवाई अड्डा मैदान में हेलीकॉप्टर उतरने की घटना को इमरजेंसी लैंडिंग जैसी स्थिति बतायी और कहा कि उस मैदान में पहले से इसके लिए कोई तैयारी नहीं थी।
उन्होंने इस बात का उल्लेख भी किया कि तैयारियों के संबंध में प्रशासन ने उनकी राय लेना या बुलाना जरूरी नहीं समझा, फिर भी उन्हें इन जगहों पर जाना चाहिए था।
कल बक्सर में था सीएम का दौरा
मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के पहले बक्सर दौरे में सुरक्षा व्यवस्था के बीच एक बड़ी चूक सामने आयी। तय कार्यक्रम के अनुसार उनका हेलीकाप्टर किला मैदान में बनाए गए हेलीपैड पर उतरने वाला था, लेकिन अत्यधिक धूल उड़ने के कारण ऐसा संभव नहीं हो सका।
इसके बाद हेलीकॉप्टर को किला मैदान से लगभग चार किलोमीटर दूर हवाई अड्डा मैदान स्थित स्थायी हेलीपैड पर उतारा गया।