पंजाबी सिंगर इंदर कौर की हत्या; नहर में लाश मिली, गनपॉइंट पर किडनैप किया गया था, आरोप- जबरन शादी के दबाव में मार डाला
Punjabi Singer Inder Kaur Murder Body Found In Canal Crime News
Punjabi Singer Inder Kaur Murder: पंजाबी सिंगर इंदर कौर (29 साल) की हत्या की सनसनीखेज खबर सामने आई है। आज मंगलवार को इंदौर कौर की लाश मोगा के पास एक नहर से बरामद की गई। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इंदर को 6 दिन पहले लुधियाना से गनपॉइंट पर किडनैप किया गया था। जिसके बाद परिवार ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी और लगातार इंदर की तलाश जारी थी। अब इंदौर कौर की लाश (Inder Kaur Dead Body) मिलने से जहां परिवार के लोग सदमे में हैं तो वहीं पंजाबी म्यूजिक इंडस्ट्री (Punjabi Music Industry) में शोक की लहर दौड़ गई है।

आरोप- जबरन शादी के दबाव में मार डाला
रिपोर्ट्स के मुताबिक, आरोप है कि जबरन शादी के दबाव में सिंगर इंदर कौर की हत्या की गई। कहा जा रहा है कि इंदर कौर की इंस्टाग्राम पर एक शख्स से दोस्ती हुई थी। बाद में ये शख्स इंदर के साथ शादी करने की बात करने लगा। वहीं जब किसी वजह से इंदर ने शादी करने से मना किया तो उक्त शख्स ने इंदर पर जबरन शादी करने का लगातार दबाव बनाया। लेकिन इंदर कौर ने फिर भी शादी करने की हामी नहीं भरी। जिसके बाद सनकी शख्स ने खुन्नस में इंदर कौर को किडनैप कर लिया और फिर हत्या करने के बाद कनाडा भाग गया। आरोप है कि वह हत्या करने के लिए ही कनाडा से नेपाल के रास्ते पंजाब आया था.
.jpg)
पुलिस जांच में जुटी
फिलहाल पुलिस ने इंदर कौर की लाश कब्जे में ले ली है और पोस्टमार्टम कराने के साथ आगामी कार्रवाई कर रही है। पुलिस ने परिवार से पूछताक्ष की है और हर ऐंगल से जांच जारी है। वहीं इस आरोप पर की शादी के दबाव में इंदर कौर को मारा गया और कनाडा से आकर किसी शख्स ने हत्या की। पुलिस इसकी भी तह तक पहुँच रही है। हत्या का कनाडा से कनेक्शन का पता लगाया जा रहा है। बताया जाता है कि जिस शख्स पर हत्या का आरोप लगा है वह मूल रूप से मोगा का रहने वाला है और अभी कनाडा में रह रहा है।
.jpg)