छोले-भटूरे खाने निकले किसान की चमकी किस्मत: खुले पैसे कराने के चक्कर में खरीदी 200 रुपये की लॉटरी, रातोंरात बना डेढ़ करोड़ का मालिक
Farmer's luck shines while out for Chhole-Bhature
नूरपुरबेदी (रूपनगर)। Farmer's luck shines while out for Chhole-Bhature, नूरपुरबेदी के गांव साउपुर के निवासी कुलविंदर सिंह पुत्र अमरजीत सिंह की डेढ़ करोड़ की लाटरी निकली। मेहता लाटरी एजेंसी मोरिंडा से खरीदी गई लाटरी में कुलविंदर को डेढ़ करोड़ रुपये का इनाम मिला है।
कुलविंदर ने बताया कि वह कृषि कार्य करता है और नूरपुरबेदी में चने भटूरे खाने आया था। इस दौरान उसे कुछ पैसे खुल्ले करवाने की आवश्यकता पड़ी, जिसके चलते वह मेहता लाटरी स्टाल मोरिंडा के नूरपुरबेदी में उप विक्रेता शुक्ला लाटरी स्टाल पर गया।
किसान की बदली किस्मत
वहां स्टाल मालिक ने मजाक में उसे लाटरी खरीदने के लिए कहा। कुलविंदर ने दो सौ रुपये की एक लाटरी टिकट खरीदी और अपने काम में लग गया। उसे यह उम्मीद नहीं थी कि यह छोटा सा निर्णय उसकी जिंदगी बदल देगा।
ड्रॉ के बाद शुक्ला लाटरी स्टाल के मालिक चंद्र प्रकाश शुक्ला ने फोन करके बताया कि उसकी लाटरी पर डेढ़ करोड़ रुपये का पहला इनाम निकला है।
कुलविंदर ने कहा कि इस अचानक मिली खुशी से वह और उसका परिवार बहुत खुश हैं। इनामी राशि का उपयोग परिवार की भलाई, बच्चों की पढ़ाई और घरेलू जरूरतों के लिए किया जाएगा।