कुशीनगर में बड़ा खुलासा: नेशनल हाईवे पर 60 क्विंटल सरकारी चावल बरामद, दो लोग हिरासत में

0 quintals of government rice seized

Major revelation in Kushinagar

कुशीनगर। Major revelation in Kushinagar: रात के अंधेरे में नेशनल हाईवे पर सुनसान स्थान बरवा जंगल के समीप ट्रक से ट्राली पर लादा जा रहा 120 बोरी यानी कि 60 क्विंटल सरकारी चावल तहसीलदार कसया धर्मवीर सिंह ने छापामारी कर पकड़ा। रविवार की रात तहसीलदार ने चावल के साथ पकड़े गए दो लोगों को भी जिला पूर्ति अधिकारी को सिपुर्द कर दिया। अब विभाग इसकी जांच पड़ताल कर रहा है।

नेशनल हाइवे स्थित बरवा जंगल में एक होटल के समीप ट्रक पर लोड खाद्यान्न उतारकर कुछ लोग ट्राली पर रख रहे थे। संदेह होने पर किसी ने इसकी सूचना दी तो रात के 10 बजे तहसीलदार मौके पर पहुंचे।

उन्होंने मौके पर मिले दो लोगों से खाद्यान्न के बारे में पूछा तो वह समुचित जवाब नहीं दे सके। उन्होंने जांच की तो ट्रक पर चावल लदा था। उसमें से 120 बोरी ट्राली पर उतारा गया था। संदेह होने पर उन्होंने दूरभाष से जिला पूर्ति अधिकारी कृष्ण गोपाल पांडेय को सूचित किया।

कुछ ही देर में वह अपने टीम के साथ मौके पर पहुंच गए। उन्होंने खाद्यान्न को थाने भेज दिया। उसके साथ पकड़े गए लोगों को अपने साथ लेते गए। उन्होंने बताया कि मामले में जांच की जा रही है। सामने आए तथ्यों के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।