लुधियाना संत सम्मेलन में गरजे पूर्व IAS व भाजपा नेता एस.आर. लधर: 'अफसरशाही राजनीतिक दबाव में न करे काम, सत्ता बदलने पर एक-एक धक्केशाही का लिया जाएगा हिसाब'

Former IAS officer and BJP leader S.R. Ladhar thundered

Former IAS officer and BJP leader S.R. Ladhar thundered

लुधियाना, 8 जून 2026 : Former IAS officer and BJP leader S.R. Ladhar thundered, आज लुधियाना में आयोजित संत सम्मेलन में भाग लेने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। इस अवसर पर संघ के वरिष्ठ पदाधिकारी डॉ. कृष्ण गोपाल, श्री इकबाल सिंह लालपुरा, निहंग बाबा हरजीत सिंह रसूलपुर, श्री प्रदीप जी, श्री परवीन चौधरी, थरीके के श्री दिनेश अग्रवाल, एडवोकेट शिवम सूद, श्रीमती मीनाक्षी शर्मा, श्री राम जी लाल सुमन, डॉ. वीरेंद्र गर्ग, श्रीमती लीला जी तथा बिट्टा जी (गांव लाडोवाल) सहित अनेक प्रमुख व्यक्तियों से मुलाकात हुई।

इस दौरान पार्टी की वर्तमान स्थिति, आगामी चुनावों की तैयारियों तथा विभिन्न स्थानों पर पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ हो रहे अन्यायपूर्ण व्यवहार और उत्पीड़न के मुद्दों पर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया।

इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व आईएएस अधिकारी श्री एस. आर. लधर ने कहा कि सरकारी अधिकारियों को किसी भी राजनीतिक दबाव में कार्य करने के बजाय निष्पक्षता, कानून और न्याय के मार्ग पर चलना चाहिए। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में अधिकारियों की जिम्मेदारी किसी राजनीतिक दल या सरकार की नहीं, बल्कि संविधान और कानून की सेवा करना है।

श्री लधर ने कहा कि यदि कोई अधिकारी अथवा व्यक्ति कानून का उल्लंघन करता है या जनता के साथ अन्याय एवं धक्केशाही करता है, तो उसकी पूरी जानकारी दर्ज की जा रही है। उन्होंने कहा कि सत्ता परिवर्तन के बाद किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा, चाहे वह सेवा में हो अथवा सेवानिवृत्ति के निकट। कानून के अनुसार प्रत्येक व्यक्ति की जवाबदेही तय की जाएगी।

श्री लधर ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी पंजाब में लगातार मजबूत हो रही है और आने वाले चुनावों में जनता भ्रष्टाचार, नशाखोरी और प्रशासनिक दमन का जवाब अपने वोट की ताकत से देगी।