कैप्टन अमरिंदर सिंह ने अमित शाह से की मुलाकात; BJP छोड़ने और कांग्रेस में वापसी की खबरों के बीच दिल्ली पहुंचे, पंजाब पर बातचीत
Capt Amarinder Singh met Amit Shah amid reports of leaving BJP
Capt Amarinder met Amit Shah: पंजाब के पूर्व सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह ने शनिवार (6 जून) को गृह मंत्री अमित शाह से दिल्ली में मुलाकात की है। कैप्टन अमरिंदर ने इस मुलाकात को लेकर खुद सोशल मीडिया पर जानकारी दी। उन्होंने अमित शाह के साथ 2 तस्वीरें भी शेयर कीं और साथ में लिखा, ''आज नई दिल्ली में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के साथ बैठक हुई और पंजाब से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की गई।'' यानि अमरिंदर सिंह ने गृह मंत्री अमित शाह के साथ पंजाब पर बातचीत की है।
Had a meeting with Union Home Minister Shri Amit Shah Ji today in New Delhi and discussed various issues concerning Punjab.@AmitShah pic.twitter.com/ryzH7XJyLa
BJP छोड़ने की खबरों के बीच अचानक मुलाकात
बता दें कि कैप्टन अमरिंदर सिंह और अमित शाह की यह मुलाकात इसलिए और अहम मानी जा रही है क्योंकि हाल ही के दिनों में कैप्टन अमरिंदर के BJP छोड़ने और कांग्रेस में वापसी की खबरें चली हैं। यह कहा गया की पंजाब बीजेपी संगठन को लेकर उनसे कोई सलाह-मशवरा न किए जाने से कैप्टन अमरिंदर बीजेपी हाईकमान से नाराज हैं। यहां तक की केवल सिंह ढिल्लों को पंजाब बीजेपी प्रधान बनाए जाने पर कैप्टन अमरिंदर केवल सिंह के नाराज होने की बातें भी सामने आईं और यह चर्चा ज़ोर हुई की वह फिर से कांग्रेस का दामन थामने जा रहे हैं।
कैप्टन ने कहा था- बीजेपी छोड़ने का प्लान नहीं
अपने बारे में इस तरह की खबरों को देखते हुए हाल ही में कैप्टन अमरिंदर सिंह ने कहा था बीजेपी छोड़ने का उनका कोई प्लान नहीं है। उन्होंने कहा था कि मैं बीजेपी नहीं छोड़ रहा हूं। हर दिन कहा जा रहा है कि मैं कांग्रेस के साथ जाने वाला हूं और किसी से मुलाकात की है। यह सब बकवास है। उन्होंने कहा- मैंने कांग्रेस के किसी नेता से मुलाकात नहीं की है। वहीं केवल ढिल्लों को लेकर कैप्टन ने कहा था कि मैं केवल सिंह ढिल्लों को कई सालों से जानता हूं और वो मेरे एक दोस्त हैं।
बीजेपी ने पंजाब लीडरशिप में किया बड़ा बदलाव
बीजेपी ने पंजाब में 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले बड़ा बदलाव किया है। सुनील जाखड़ की जगह केवल सिंह ढिल्लों को पंजाब का नया प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया है। केवल ढिल्लों एक सिख चेहरा हैं और बीजेपी का यह बदलाव 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले पंजाब में अपनी राजनीतिक जमीन मजबूत करने और संगठन को रणनीतिक विस्तार देने के लिए अहम माना जा रहा है। अब देखना यह होगा कि केवल ढिल्लों अपने नेतृत्व में बीजेपी को पंजाब में कितना मजबूत कर पाते हैं?