पंजाब में DSP गिरफ्तार; CM भगवंत मान का भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ा एक्शन, अपने खिलाफ इस मामले में सेटलमेंट कर रहा था

Punjab Faridkot DSP Rajanpal Arrest Big Action Against Corruption

Punjab Faridkot DSP Rajanpal Arrest Big Action Against Corruption

Faridkot DSP Arrest: पंजाब के सीएम भगवंत मान लगातार भ्रष्टाचार के खिलाफ कड़ा रुख अपनाए हुए हैं। जहां इसी कड़ी में अब मान सरकार का एक और बड़ा एक्शन सामने आया है। भ्रष्टाचार के मामले में अब एक DSP पर गाज गिरी है। फ़रीदकोट के DSP क्राइम अगेंस्ट वूमेन राजनपाल को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तारी के साथ ही DSP के खिलाफ विभागीय कार्रवाई भी शुरू कर दी गई है। इस कार्रवाई से अन्य भ्रष्टाचारी अधिकारियों में हड़कंप मच गया है.

पंजाब में भगवंत मान सरकार का बड़ा एक्शन; अपने ही विधायक पर विजिलेंस की रेड कराई, CM ने कहा- भ्रष्टाचार में अपना-पराया नहीं

अपने खिलाफ इस मामले में सेटलमेंट की कोशिश

रिपोर्ट्स के अनुसार, आधी रात को DSP राजनपाल को गिरफ्तार किया गया है। डीएसपी के ख़िलाफ़ भ्रष्टाचार विरोधी क़ानून में एफआईआर दर्ज की गई है। जानकारी मिल रही है कि, DSP ने अपने ख़िलाफ़ भ्रष्टाचार की शिकायत रद्द करने के लिए 1 लाख की रिश्वत देने की कोशिश की। DSP राजनपाल एसएसपी कार्यालय को रिश्वत देकर सेटलमेंट करने की कोशिश कर रहा था। लेकिन भ्रष्टाचार के ख़िलाफ़ भगवंत मान सरकार की ज़ीरो टालरेंस नीति के चलते डीएसपी की बात नहीं बन पाई और शिंकजा कस दिया गया।

CM ने कहा- भ्रष्टाचार में अपना-पराया कोई नहीं बचेगा

पंजाब में भगवंत मान सरकार लगातार एक्शन मोड में है। भ्रष्टाचार के खिलाफ सरकार द्वारा कड़ी कार्रवाई की जा रही है। सीएम भगवंत मान ने साफ संदेश दे दिया है कि, चाहें कोई अपना हो या पराया, किसी का भी भ्रष्टाचार बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और उसके खिलाफ सख्त से सख्त एक्शन लिया जाएगा। पंजाब में भ्रष्टाचार के मामले में नेताओं के साथ-साथ अफसरों पर भी गाज गिर रही है। हाल ही में भ्रष्टाचार के चलते ही पंजाब विजिलेंस चीफ को सस्पेंड कर दिया गया था। इसके बाद फाजिल्का एसएसपी वरिंदर सिंह बराड़ को भी सस्पेंड किया गया।

पंजाब में अब SSP सस्पेंड; भगवंत मान सरकार का भ्रष्टाचार पर बड़ा एक्शन; विजिलेंस ने रिश्वतखोरी में 4 पुलिसकर्मी भी गिरफ्तार किए

अफसरों को सीएम मान की दो टूक चेतावनी

सीएम मान ने सभी विभागों के असफरों को दो टूक चेतावनी दे दी है और कह दिया है कि जो भी भ्रष्टाचार करेगा और भ्रष्टाचारियों को बचाएगा, वो किसी भी कीमत पर बचेगा नहीं। उस पर कड़ा एक्शन लिया जाएगा। चाहें वह कितनी भी बड़ी पोस्ट पर क्यों न हो। आपको मालूम रहे कि, सीएम भगवंत मान ने पंजाब में भ्रष्टाचार के साथ-साथ नशे के खिलाफ भी बड़ी जंग छेड़ रखी है। पंजाब में नशे के खात्मे और नशा तस्करों के खिलाफ युद्ध स्तर पर कार्रवाई का सिलसिला जारी है.

पंजाब में विजिलेंस चीफ सस्पेंड; CM भगवंत मान का बहुत बड़ा एक्शन, AIG और SSP को भी किया सस्पेंड, घोटाले से जुड़ा मामला