पंजाब में अब SSP सस्पेंड; भगवंत मान सरकार का भ्रष्टाचार पर बड़ा एक्शन; विजिलेंस ने रिश्वतखोरी में 4 पुलिसकर्मी भी गिरफ्तार किए

Punjab Fazilka SSP Suspend in Bribe Case After 4 Policemen Arrested
Punjab Fazilka SSP Suspend: पंजाब के सीएम भगवंत मान लगातार भ्रष्टाचार के खिलाफ कड़ा रुख अपनाए हुए हैं। जहां इसी कड़ी में अब मान सरकार का एक और बड़ा एक्शन सामने आया है। भ्रष्टाचार के मामले में अब सीधे एक SSP पर गाज गिरी है। फाजिल्का के एसएसपी वरिंदर सिंह बराड़ को सस्पेंड कर दिया गया है। इसके साथ ही यह बताया जा रहा है कि, एसएसपी के खिलाफ विजिलेंस ब्यूरो ने कार्रवाई भी शुरू कर दी है। भ्रष्टाचार का यह मामला रिश्वतखोरी से जुड़ा हुआ बताया जाता है।
विजिलेंस ने 4 पुलिस कर्मियों को गिरफ्तार किया
इससे पहले मंगलवार को फाजिल्का में ही 4 पुलिस कर्मियों को विजिलेंस ने इसी तरह के मामले में गिरफ्तार किया था। बताया जाता है कि, ये कर्मी साइबर सेल में तैनात थे और किसी परिवार पर साइबर केस लगाने की धमकी देते हुए रिश्वत ले रहे थे। जहां इसी रिश्वतखोरी में इन कर्मियों को विजिलेंस ने धर दबोचा था। वहीं 4 पुलिस कर्मियों की गिरफ्तारी के बाद अब फाजिल्का एसएसपी को सस्पेंड किया जाना और एसएसपी के खिलाफ विजिलेंस की कार्रवाई होना। पंजाब में मान सरकार का करप्शन पर यह बड़ा हमला है।
AAP सरकार में रिश्वत नहीं चलेगी
पंजाब में आम आदमी पार्टी के प्रवक्ता नील गर्ग ने एसएसपी को सस्पेंड किए जाने के मामले में कहा, भ्रष्टाचार पर यह आम आदमी पार्टी मॉडल की बड़ी कार्रवाई है। AAP सरकार में न रिश्वत चलेगी, न रिश्वत लेने वालों को बख्शा जाएगा। चाहें कोई बड़ा हो या छोटा, अपना हो या बाहरी, भ्रष्टाचार के मामले में किसी को भी बख्शा नहीं जाएगा। हर भ्रष्टाचारी पर कार्रवाई होगी। गर्ग ने आगे कहा कि, ये है भगवंत मान की नीयत ज़ीरो टोलरेंस नीति का प्रमाण है। भ्रष्टाचारियों के लिए पंजाब में अब कोई जगह नहीं है।
???? ਭ੍ਰਿਸ਼ਟਾਚਾਰ ਖਿਲਾਫ਼ ਆਪ ਮਾਡਲ ਦੀ ਵੱਡੀ ਕਾਰਵਾਈ!
???? ₹1 ਲੱਖ ਰਿਸ਼ਵਤ ਮਾਮਲੇ 'ਚ
⚖️ ਵਿਜੀਲੈਂਸ ਵੱਲੋਂ ਪਹਿਲਾਂ ਹੀ 4 ਪੁਲਿਸ ਮੁਲਾਜ਼ਮ ਗ੍ਰਿਫ਼ਤਾਰ
???? ਹੁਣ SSP ਫਾਜ਼ਿਲਕਾ ਵੀ ਸਸਪੈਂਡ – ਪੁਲੀਸ ਸਰੋਤ
???? ਆਪ ਦੀ ਸਰਕਾਰ 'ਚ ਨਾ ਰਿਸ਼ਵਤ ਚੱਲੇਗੀ, ਨਾ ਰਿਸ਼ਵਤਖੋਰ ਬਚੇਗਾ!
???? ਛੋਟਾ ਹੋਵੇ ਜਾਂ ਵੱਡਾ,
ਆਪਣਾ ਹੋਵੇ ਜਾਂ ਪਰਾਇਆ –…
अफसरों को सीएम मान की दो टूक चेतावनी
सीएम मान ने सभी विभागों के असफरों को दो टूक चेतावनी दे दी है और कह दिया है कि जो भी भ्रष्टाचार करेगा और भ्रष्टाचारियों को बचाएगा, वो किसी भी कीमत पर बचेगा नहीं। उस पर कड़ा एक्शन लिया जाएगा। चाहें वह कितनी भी बड़ी पोस्ट पर क्यों न हो। आपको मालूम रहे कि, हाल ही में भ्रष्टाचार के चलते ही पंजाब विजिलेंस चीफ को सस्पेंड कर दिया गया था। साथ ही AIG और SSP को भी सस्पेंड किया गया था। घोटाले के मामले में यह एक्शन हुआ था.
CM ने कहा- भ्रष्टाचार में अपना-पराया कोई नहीं बचेगा
सीएम भगवंत मान ने साफ संदेश दे दिया है कि, चाहें कोई अपना हो या पराया, किसी का भी भ्रष्टाचार बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और उसके खिलाफ सख्त से सख्त एक्शन लिया जाएगा। बता दें कि, पंजाब में भगवंत मान सरकार लगातार एक्शन मोड में है। खासकर भ्रष्टाचार के खिलाफ सरकार द्वारा कड़ी कार्रवाई की जा रही है। सीएम भगवंत मान ने पंजाब में भ्रष्टाचार के साथ-साथ नशे के खिलाफ भी तगड़ी जंग छेड़ रखी है और इसके खिलाफ युद्ध स्तर पर कार्रवाई का सिलसिला जारी है।