Punjab Summer Vacation 2025: पंजाब के सभी स्कूलों में छुट्टियां घोषित; शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने दी जानकारी

पंजाब के सभी स्कूलों में छुट्टियां घोषित; इस तारीख से बंद रहेंगे स्कूल, शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने दी जानकारी, स्टूडेंट्स-पैरेंट्स जान लें

Punjab Summer Vacation 2025

Punjab Schools Summer Vacation 2025 Announced Harjot Singh Bains News

Punjab Summer Vacation 2025: हरियाणा के बाद अब पंजाब में गर्मी की छुट्टियां घोषित कर दी गईं हैं। भीषण गर्मी के मद्देनजर राज्य के सभी सरकारी, सरकारी सहायता प्राप्त और सभी मान्यता प्राप्त निजी स्कूल 2 जून से 30 जून 2025 तक गर्मी की छुट्टियों चलते बंद रहेंगे। भगवंत मान सरकार में शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने सोशल मीडिया पर यह जानकारी दी है।

पिछले साल जल्दी छुट्टियां घोषित हुईं थीं

पिछले साल पंजाब के सभी स्कूलों के लिए गर्मी की छुट्टियों का ऐलान जल्दी हो गया था। 2024 में पंजाब के सभी स्कूल 21 मई से 30 जून तक बंद रखे गए। वहीं इससे पहले साल 2023 में 1 जून से 2 जुलाई तक स्कूलों में गर्मियों की छुट्टियां का फैसला किया गया था। लेकिन इस साल स्कूलों की छुट्टियां लेट डिक्लेयर की जा रहीं हैं। फिलहाल, छुट्टियां होने से स्टूडेंट्स में खुशी की लहर दौड़ गई है।

Punjab Summer Vacation 2025