गैंगस्टरों पर काल बनकर टूटी पंजाब पुलिस: 364 ठिकानों पर ताबड़तोड़ छापेमारी, 92 शातिर गिरफ्तार

गैंगस्टरों पर काल बनकर टूटी पंजाब पुलिस: 364 ठिकानों पर ताबड़तोड़ छापेमारी, 92 शातिर गिरफ्तार

Punjab Police Comes Down Hard on Gangsters

Punjab Police Comes Down Hard on Gangsters

चंडीगढ़, 28 मई: Punjab Police Comes Down Hard on Gangsters, राज्य में चल रही निर्णायक मुहिम ‘गैंगस्टरों te वार’ के 128वें दिन पंजाब पुलिस ने आज पूरे राज्य में गैंगस्टरों के साथियों के चिन्हित एवं मैप किए गए 364 ठिकानों पर छापेमारी की।

उल्लेखनीय है कि ‘गैंगस्टरों ते वार’ पंजाब को गैंगस्टर मुक्त राज्य बनाने के लिए एक निर्णायक लड़ाई है, जिसकी शुरुआत 20 जनवरी, 2026 को पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) पंजाब गौरव यादव द्वारा की गई थी। एंटी-गैंगस्टर टास्क फोर्स (एजीटीएफ) पंजाब के समन्वय से सभी जिलों की पुलिस टीमें पूरे राज्य में विशेष अभियान चला रही हैं।

128वें दिन पुलिस टीमों ने एक हथियार सहित 92 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया, जिसके साथ ही अभियान की शुरुआत से अब तक कुल गिरफ्तारियों की संख्या 32,397 हो गई है।

इसके अतिरिक्त 62 व्यक्तियों के विरुद्ध एहतियाती कार्रवाई की गई है, जबकि 16 व्यक्तियों को पूछताछ के बाद छोड़ दिया गया। कार्रवाई के दौरान पुलिस टीमों ने एक भगोड़े को भी गिरफ्तार किया है।


लोग,एंटी-गैंगस्टर हेल्पलाइन नंबर 93946-93946 के माध्यम से गुप्त रूप से वांछित अपराधियों और गैंगस्टरों के बारे में रिपोर्ट कर सकते हैं तथा अपराध एवं आपराधिक गतिविधियों संबंधी सूचना भी दे सकते हैं।

इस दौरान पुलिस टीमों ने नशों के विरुद्ध अपनी मुहिम ‘युद्ध नशों विरुद्ध’ को 453वें दिन भी जारी रखते हुए आज 50 नशा तस्करों को गिरफ्तार किया तथा उनके कब्जे से 935 ग्राम हेरोइन, 500 ग्राम अफीम और 6000 रुपये की ड्रग मनी बरामद की गई। इसके साथ ही केवल 453 दिनों में गिरफ्तार किए गए कुल नशा तस्करों की संख्या 65,646 हो गई है। नशा मुक्ति अभियान के हिस्से के रूप में पंजाब पुलिस ने आज छह व्यक्तियों को नशा छुड़ाने एवं पुनर्वास उपचार करवाने के लिए प्रेरित किया है।