पंजाब मंत्री अमन अरोड़ा ने ED को किया चैलेंज; कहा- मैंने कभी किसी से एक गलत पैसा नहीं लिया, अगर गुनहगार तो राजनीति छोड़ दूंगा
Punjab Minister Aman Arora reacts over his name in ED raid statement
Aman Arora on ED Raid: बीते गुरुवार (7 मई) को प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने मोहाली और चंडीगढ़ में दर्जन भर ठिकानों पर ताबड़तोड़ रेड की थी। इन ठिकानों में कई नामी बिल्डरों और कारोबारियों के ठिकाने शामिल रहे। जिनके राजनीतिक कनेक्शन होने की भी आरोप लगे। जहां आरोपों को लेकर इससे पहले सीएम भगवंत मान ने यह स्पष्ट किया था कि ED की रेड से हमारा कोई संबंध नहीं है तो वहीं अब पंजाब आदमी पार्टी के प्रधान और कैबिनेट मंत्री अमन अरोड़ा ने ED स्टेटमेंट में उनका नाम जोड़े जाने पर कड़ी प्रतिक्रिया दी है।
अमन अरोड़ा ने ED को चैलेंज किया है की उनकी जांच कर ली जाये। उन्होंने कभी किसी से एक गलत पैसा नहीं लिया और अगर वह गुनहगार हुए तो राजनीति छोड़ देंगे। अरोड़ा ने बिल्डर गौरव धीर के साथ अपना नाम जोड़े जाने पर कहा कि उन दोनों के बीच करीबी दोस्ती है और वह हमेशा दोस्त रहेंगे। ED में नाम आने से उनकी दोस्ती टूट नहीं जाएगी। अमन अरोड़ा ने कहा कि मेरे ज़िंदगी में 2 उसूल रहे हैं एक ये की खुद गलत काम न करो और दूसरा ये की न ही ऐसे किसी व्यक्ति का साथ करो जो कि गलत काम करता हो। अरोड़ा ने ED से कहा है कि गौरव धीर के जरिये अगर उनतक ही आना है तो ED उन्हें बुलाये। वह खुद ही आने को तैयार हैं।
अमन अरोड़ा ने कहा- पैसों के बैग देख शॉक्ड था
प्रेस वार्ता करते हुए अमन अरोड़ा ने कहा, ''मोहाली और चंडीगढ़ में ईडी की रेड के दौरान जिस तरह से पैसों के बैग मिले, वह देख पूरे पंजाब और लोगों की तरह मैं भी शॉक्ड था। मैं मीटिंग्स कर रहा था इसी बीच किसी साथी का फोन आया और मुझे कहा गया कि आपके किसी करीबी पर भी ED ने रेड की गई है तो मैंने कहा कि मुझे इस बारे में नहीं पता, तो उसने कहा पता करो। जब मैंने पता किया तो पता चला की गौरव धीर के घर ED ने रेड की है। मेरा इस पूरे मामले में कोई संबंध नहीं था लेकिन बाद में इसमें मेरा नाम भी शामिल कर दिया गया।''
अमन अरोड़ा बोले- ED ने दूसरी स्टेटमेंट में मेरा नाम जोड़ा
अरोड़ा ने आगे कहा, ''वीरवार शाम ED ने 2 बार स्टेटमेंट जारी की, जिसमें दूसरी स्टेटमेंट में उनका नाम लिया गया। जिसमें गौरव धीर का नाम पंजाब के कैबिनेट मंत्री अमन अरोड़ा के करीबी के तौर पर जोड़ा गया। अरोड़ा ने कहा कि ED की स्टेटमेंट में शामिल बाकी नाम उन्होंने ज़िंदगी में पहली बार सुने हैं लेकिन गौरव धीर को वह जानते हैं जो कि उनके लिए कल भी भाई से बढ़कर था और आज भी है और आगे भी रहेगा। हम 22-23 सालों से दोस्त हैं।''
अमन अरोड़ा ने कहा, ''मेरे ज़िंदगी में 2 उसूल रहे हैं एक ये की न खुद गलत काम करो और न ही ऐसे किसी व्यक्ति का साथ करो जो कि गलत काम करता हो। इसके अलावा अमन अरोड़ा का एक और उसूल रहा है कि वह इतना कमजोर नहीं है की ED की स्टेटमेंट में नाम आने पर, ऐसे किसी व्यक्ति का साथ छोड़ दे, जिसने गलत न किया हो। उन्होंने कहा कि गलत करने वालों पर ED कार्रवाई करे, उन्हें कोई आपत्ति नहीं है और न ही उन्हें जस्टीफ़ाई करत हैं।''
मुझे बदनाम करने के लिए नाम जोड़ा गया- अमन अरोड़ा
अरोड़ा ने कहा, ''मुझे बदनाम करने के लिए गौरव धीर पर ED रेड में मेरा नाम जोड़ा गया। मुझे टारगेट के लिए ये सब किया गया। मैं 1991 से राजनीति में हूं और तबसे से अबतक मैंने किसी गलत काम में किसी से पैसे लेने और मांगने की बात तो दूर की बात है, ऐसी कभी चाह भी नहीं रखी। अगर ऐसा किया हो तो अमन अरोड़ा राजनीति छोड़ देगा। अरोड़ा ने आरोप लगाया कि बीजेपी का यह तरीका रहा है कि जहां भी चुनाव हों वहां ED और CBI को भेजो और लोगों की बाहें मरोड़ कर अपनी राजनीति जमीन तैयार करो।''
ये हल्की राजनीति है
अमन अरोड़ा ने आगे कहा, ''ED को ये तो पता लग गया की मैं और गौरव धीर करीबी हैं। लेकिन ED को ये पता नहीं लगा की इसमें शामिल सुरेश बजाज ने बीजेपी को 2023-24 में 2.5 लाख डोनेशन दी थी। ये ED ने नहीं डाला। ये हल्की राजनीति है और इस तरह से नेताओं को टारगेट नहीं करना चाहिये। किसी ने गलत किया तो उसके खिलाफ कार्रवाई करो। मैं यहां किसी बिजनेस को प्रमोट या सपोर्ट करने नहीं आया।''
ED को चैलेंज- मेरे जांच कर ले
अमन अरोड़ा ने कहा, ''मैं ED को चैलेंज करता हूं और विनती भी करता हूं की ईडी मुझे बताए, मैं ही ED दफ्तर आ जाता हूं। मुझ पर जो जांच करनी है करे। मेरे मोबाइल की फोरेंसिक जांच करा ली जाये की गौरव धीर को छोड़कर जीतने भी नाम दिए गए हैं उनका कभी नंबर भी मेरे मोबाइल में फीड रहा हो। ये चेक कर लिया जाये। मैं इनके बारे में पहली बार सुन रहा हूं और मैं इन्हें नहीं जानता। लेकिन अगर बीजेपी वाले ये च्चाहते हैं की वे एक साफ-सुथरे अमन अरोड़ा को इस तरह से उलझाकर झुका लेंगे तो ये ठीक नहीं है। मैं छाती ठोंककर कहता हूं की मैं आज तक कोई गलत काम नहीं किया। लेकिन गौरव धीर के जरिये अगर मेरे तक ही आना है तो मुझे बुलाओ मैं खुद आने को तैयार हूं।''
पंजाब में ED की रेड पर CM मान का बड़ा बयान; कहा- मोहाली में छापेमारी का हमारे साथ कोई संबंध नहीं, विपक्ष ने लगाया ये आरोप