Punjab Kotakpura Firing Case Updates: पंजाब के कोटकपूरा गोलीकांड में बड़ी खबर; सुखबीर सिंह बादल को झटका

पंजाब के कोटकपूरा गोलीकांड में बड़ी खबर; सुखबीर सिंह बादल को झटका, कोर्ट ने अग्रिम जमानत रद्द की

Punjab Kotakpura Firing Case Update

Punjab Kotakpura Firing Case Update

Punjab Kotakpura Firing Case Updates: पंजाब के कोटकपूरा गोलीकांड में बड़ी खबर सामने आ रही है। इस केस में पूर्व डिप्टी सीएम सुखबीर सिंह बादल को बड़ा झटका लगा है। केस की चार्जशीट में शामिल सुखबीर सिंह बादल को कोर्ट ने अग्रिम जमानत देने से इंकार कर दिया है। कोर्ट ने सुखबीर बादल की अग्रिम जमानत याचिका रद्द कर दी है। जिसके बाद सुखबीर सिंह बादल पर गिरफ्तारी की तलवार लटक गई है।

हालांकि, इस केस में पूर्व सीएम प्रकाश सिंह बादल को राहत दे दी गई है। कोर्ट ने प्रकाश सिंह बादल की अग्रिम जमानत याचिका मंजूर कर ली है। आपको बतादें कि, कोटकपूरा गोलीकांड में जांच के लिए बनी SIT की चार्जशीट में दोनों के नाम हैं।

कोटकपूरा गोलीकांड क्या है?

मालूम रहे कि, साल 2015 में बेअदबी से जुड़ी घटनाओं के बाद कोटकपूरा में गोलीकांड हुआ था। बेअदबी को लेकर प्रदर्शन कर रहे लोगों पर गोली चलाई गई थी। इस समय पंजाब में अकाली दल की सरकार थी।