Who Is Justice Sheel Nagu: कौन हैं जस्टिस शील नागू; जिन्हें सुप्रीम कोर्ट का जज बनाया गया, राष्ट्रपति की मंजूरी से नियुक्ति

कौन हैं जस्टिस शील नागू; जिन्हें सुप्रीम कोर्ट का जज बनाया गया, राष्ट्रपति की मंजूरी से हुई नियुक्ति, कानून मंत्री ने बधाई दी

Punjab-Haryana Chief Justice Sheel Nagu Appointed Supreme Court Judge

Punjab-Haryana Chief Justice Sheel Nagu Appointed Supreme Court Judge

Who Is Justice Sheel Nagu: पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस शील नागू (61 साल) को देश की सबसे बड़ी अदालत (सुप्रीम कोर्ट) का जज नियुक्त किया गया है। सोमवार (1 जून) को भारत के कानून मंत्री (Law Minister) अर्जुन राम मेघवाल ने सुप्रीम कोर्ट में 5 नए जजों की नियुक्ति को लेकर जानकारी दी। कानून मंत्री द्वारा सुप्रीम कोर्ट के नवनियुक्त जजों की जो लिस्ट जारी की गई, उसमें पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस शील नागू का नाम भी शामिल रहा। राष्ट्रपति की मंजूरी और चीफ जास्टिस ऑफ इंडिया (CJI) की सलाह के बाद जस्टिस शील नागू को सुप्रीम कोर्ट का जज लगाया गया है।

Justice Sheel Nagu कौन हैं?

सुप्रीम कोर्ट के जज बनाए गए शील नागू न्यायिक व्यवस्था (Judicial System) का लंबे समय से अहम हिस्सा हैं। शील नागू इस समय पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस के तौर पर नियुक्त थे। उन्होंने 9 जुलाई 2024 को पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस पद की शपथ ली थी। उस समय पंजाब के गवर्नर बनवारीलाल पुरोहित ने जस्टिस शील नागू को हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस पद की शपथ ग्रहण करवाई थी। पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस पद पर शील नागू का कार्यकाल लगभग 2 साल का रहा। अब उनके सुप्रीम कोर्ट जाने से पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट के नए चीफ जस्टिस की नियुक्ति जल्दी हो सकती है।

मध्य प्रदेश हाईकोर्ट के कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश रहे

पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस पद नियुक्त होने से पहले शील नागू मध्य प्रदेश हाईकोर्ट के कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश रहे। वह 25 मई, 2024 को मध्य प्रदेश हाईकोर्ट के एक्टिंग चीफ जस्टिस के तौर पर नियुक्त हुए थे। आपको बता दें कि 1 जनवरी, 1965 को जन्मे शील नागु ने बी.कॉम., एल.एल.बी. की पढ़ाई की है। इसके बाद शील नागु 5 अक्टूबर, 1987 को बार काउंसिल में एक वकील के रूप में नामांकित हुए। उन्होने मध्य प्रदेश (MP) हाईकोर्ट में एक वकील के रूप में नागरिक और संवैधानिक पक्षों पर अभ्यास किया।

2011 में मध्य प्रदेश HC के एडिशनल जज बने

शील नागू 27 मई, 2011 को मध्य प्रदेश हाईकोर्ट के अतिरिक्त न्यायाधीश के रूप में नियुक्त किए गए। इसके बाद 23 मई, 2013 को वह मध्य प्रदेश HC के स्थायी न्यायाधीश के रूप में नियुक्त हुए। यानि वे मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय के पूर्व न्यायाधीश रहे हैं, जहां उन्होंने कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश के रूप में भी कार्य किया है। दिसंबर 2023 में सुप्रीम कोर्ट ने शील नागु को बतौर पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट चीफ जस्टिस नियुक्त करने के लिए राष्ट्रपति को सिफारिश भेजी थी। जस्टिस शील नागू ने मध्य प्रदेश हाईकोर्ट और पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट में अपने कार्यकाल के दौरान कई महत्वपूर्ण मामलों की सुनवाई की और अहम बड़े फैसले दिए।

यह भी पढ़ें-

सुप्रीम कोर्ट में 5 नए जजों की नियुक्ति; पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस को SC का जज बनाया, कानून मंत्री ने शेयर की लिस्ट