Punjab DSP Arrested for Bribe Case| पंजाब में विजिलेंस का बड़ा एक्शन; फरीदकोट के DSP को उठाया, पूरा मैटर जानिए

पंजाब में विजिलेंस का बड़ा एक्शन; यहां के DSP को उठाया, पूरा मैटर जानिए

Punjab DSP Arrested for Bribe Case

Punjab DSP Arrested for Bribe Case

Punjab DSP Arrested for Bribe Case: पंजाब में विजिलेंस का एक्शन लगातार जारी है। चाहें नेता हों या छोटे कर्मचारियों से लेकर बड़े-बड़े अधिकारी। सब अपने काले कारनामों के चलते विजिलेंस की गिरफ्त में आ रहे हैं। विजिलेंस भी इनपर चील जैसी आंखें गड़ाए हुए है।

फिलहाल, अब बड़ी खबर फरीदकोट से है। विजिलेंस ने फरीदकोट के DSP सुशील कुमार को उठा लिया है। रिश्वत के मामले में विजिलेंस ने फरीदकोट DSP को गिरफ्तार किया है। बताया जाता है कि, एक हाई प्रोफ़ाइल केस में डीएसपी सुशील कुमार द्वारा 20 लाख रुपए रिश्वत ली जा रही थी। इस संबंध में विजिलेंस टीम लंबे समय से जांच में जुटी हुई थी।

उत्तराखंड में भयानक हादसा; अलकनंदा नदी के पास ट्रांसफार्मर फटा, करंट से 15 लोगों की मौत, कई घायल, मरने वालों में पुलिसवाले भी, मजिस्ट्रियल जांच के आदेश