Punjab में DGP को हटाया गया: देखिये कितने IPS अधिकारियों का हुआ तबादला, यहां पढ़ें पूरा आदेश

Punjab में DGP को हटाया गया: देखिये कितने IPS अधिकारियों का हुआ तबादला, यहां पढ़ें पूरा आदेश

Punjab DGP Removed From Post

Punjab DGP Removed From Post

Punjab DGP Removed From Post  : पंजाब में पुलिस महकमे के अंदर एक बार फिर बड़ा फेरबदल हुआ है| दरअसल, पंजाब के DGP को हटा दिया गया है| यहां बात IPS वीके भावरा की हो रही है| गौरव यादव कार्यवाहक डीजीपी बने रहेंगे| बतादें कि, IPS वीके भावरा दो महीने की छुट्टी पर गए हुए थे| जिसके बाद चार जुलाई के करीब 1992 बैच के आईपीएस अधिकारी गौरव यादव को अतिरिक्त तौर पर पंजाब के कार्यवाहक डीजीपी की कमान सौंपी गई थी| फिलहाल, अब IPS वीके भावरा पंजाब के डीजीपी नहीं रहे हैं| उन्हें अब पुलिस हाउसिंग कोर्पोरेशन का चेयरमैन बनाया गया है|

Punjab DGP Removed From Post
Punjab IPS VK Bhawra

पहले से ही था ऐसा अंदेशा

बतादें कि, इस बात का अंदेशा पहले से ही था कि छुट्टियों पर जाने के बाद वीके भावरा शायद डीजीपी पद वापिस नहीं लौटेंगे| उनकी जगह स्थायी तौर पर किसी और अफसर की नियुक्ति तक गौरव यादव ही कार्यवाहक डीजीपी के रूप में डीजीपी का कार्यभार संभालेंगे| इधर, पंजाब सरकार स्थायी डीजीपी के लिए यूपीएससी को पैनल भेजेगी|

चन्नी सरकार में डीजीपी नियुक्त हुए थे वीके भावरा

आपको बतादें कि, कांग्रेस की चरणजीत सिंह चन्नी की सरकार के समय जनवरी 2022 में IPS वी.के भावरा को पंजाब का नया डीजीपी नियुक्त(दो साल के लिए) किया गया था| वीके भावरा 1987 बैच के IPS अधिकारी हैं|

देखें आदेश

Punjab DGP Removed From Post
Punjab DGP Removed From Post Caption