Punjab Congress MP Heart Attack During Bharat Jodo Yatra

पंजाब में 'भारत जोड़ो यात्रा' के दौरान बड़ी घटना; सांसद को अचानक आया हार्ट अटैक, मौत से मचा हड़कंप

Punjab Congress MP Heart Attack During Bharat Jodo Yatra

Punjab Congress MP Heart Attack During Bharat Jodo Yatra

Punjab Congress MP Heart Attack During Bharat Jodo Yatra: पंजाब में 'भारत जोड़ो यात्रा' के दौरान एक बड़ी घटना' हो गई है। यात्रा का पूरा माहौल मातम में तब्दील हो गया है। दरअसल, जालंधर लोकसभा सीट से सांसद संतोख सिंह चौधरी अब नहीं रहे। यात्रा के दौरान संतोख सिंह चौधरी को अचानक हार्ट अटैक आया और उनकी मौत हो गई। संतोख सिंह चौधरी 76 साल के थे। फिलहाल इस बड़ी घटना के बाद भारत जोड़ो यात्रा रोक दी गई है।

यात्रा में चल रहे थे संतोख सिंह चौधरी

बताया जा रहा है कि, सांसद संतोख सिंह चौधरी (Jalandhar Congress MP Santokh Singh Chaudhary) भारत जोड़ो यात्रा में राहुल गांधी के साथ चल रहे थे कि इसी बीच एकदम से उनकी तबियत बिगड़ी और वह बेहोश होकर गिर पड़े। यह देखते हुए मौके पर हड़कंप मच गया और आनन-फानन में संतोख सिंह को नजदीकी अस्पताल ले जाया गया। लेकिन यहां जब डॉक्टरों ने उन्हें देखा तो उनकी सांसें थम चुकीं थीं। डॉक्टरों ने सांसद संतोख सिंह चौधरी को हार्ट अटैक से मृत घोषित कर दिया।

पंजाब के पूर्व कैबिनेट मंत्री रह चुके थे संतोख सिंह चौधरी

संतोख सिंह चौधरी का जन्म 18 जून 1946 को जालंधर में हुआ था। संतोख सिंह ने पंजाब यूनिवर्सिटी चंडीगढ़ से उच्च शिक्षा प्राप्त की। राजनीति में उनकी रूचि ने उन्हें एक दिग्गज नेता बना दिया। संतोख सिंह की पंजाब के दिग्गज नेताओं में गिनती होती थी। वह पंजाब के पूर्व कैबिनेट मंत्री रह चुके थे। संतोष सिंह ने जालंधर लोकसभा सीट से 2014 का चुनाव भी जीता था। इसके अलावा 2019 के  लोकसभा चुनाव में भी संतोष सिंह ने जालंधर सीट से दोबारा जीत हासिल की। इस समय उनका जालंधर लोकसभा सीट से ही संसदीय कार्यकाल चल रहा था।