CM भगवंत मान का LIVE आकर बड़ा बयान; कहा- पंजाब के लोग गुमराह न हों, विरोधी 'मुख्यमंत्री सेहत योजना' पर अफवाह फैला रहे
Punjab CM Bhagwant Mann LIVE over Mukhya Mantri Sehat Yojana Rumours
CM Bhagwant Mann LIVE: पंजाब के सीएम भगवंत मान 'मुख्यमंत्री सेहत योजना' को लेकर फैल रही अफवाहों पर सोशल मीडिया पर LIVE आए हैं और लोगों से कहा है कि वह किसी भी तरह भ्रमित न हों। सीएम भगवंत मान ने कहा कि पंजाब सरकार की तरफ से मुफ्त 10 लाख रुपये तक के कैशलेस इलाज की जो सेहत योजना शुरू की गई है। उस योजना का पंजाब के लोग बढ़-चढ़कर स्वागत कर रहे हैं। लोग खुश हैं कि अब वो पैसों की कमी के बावजूद भी 10 लाख तक मुफ्त इलाज करा पाएंगे। अब उन्हें घर-जमीन बेचकर या गहने गिरवी रखकर इलाज कराने की जरूरत नहीं पड़ेगी।
सीएम मान ने कहा कि 'मुख्यमंत्री सेहत योजना' से लोगों ने इलाज कराना भी शुरू कर दिया है। लोग उन्हें वीडियो मैसेज भेज रहे हैं। लेकिन कुछ पंजाब विरोधी लोग जो नहीं चाहते की पंजाब तंदुरुस्त रहे या पंजाबियों को कोई सहूलियत मिले। वो कुछ गलत अफवाहें फैला रहे हैं और लोगों को मिसगाइड कर रहे हैं। सीएम ने कहा कि उदाहरण के तौर पर अगर किसी प्राइवेट अस्पताल में हार्ट की बीमारी का इलाज 3 लाख रुपये का हो रहा है तो इसी इलाज के लिए पंजाब सरकार ने उस प्राइवेट अस्पताल से हार्ट के इलाज की कीमत अपनी आपसी बातचीत में तय कराई है और कम कराई है।
मगर विरोधी ये भ्रम फैला रहे हैं कि सरकार तो केवल अपने तय रेट से इलाज का भुगतान करेगी और बाकी के पैसे लोगों को अपनी जेब से देने पड़ेंगे। सीएम ने कहा कि ऐसा बिलकुल भी नहीं है। पहली बात तो भगवान करे की पंजाब के लोग बीमार ही न पड़ें। और अगर बीमार पड़ने पर अस्पताल जाते भी हैं तो अस्पताल के अंदर भर्ती होने से लेकर फिर आने तक का सारा इलाज सरकार के सेहत कार्ड से मुफ्त होगा। पंजाब सरकार ने लोगों के पैसों को बचाने के लिए ही प्राइवेट अस्पतालों से एग्रीमेंट किया है।
सीएम ने कहा कि ऐसा भी नहीं है कि 'मुख्यमंत्री सेहत योजना' के कार्ड से इलाज कराने पहुंचे लोगों का इलाज देर से होगा या उन्हें इंतजार करना पड़ेगा। या फिर उनका इलाज कोई और डॉक्टर करेंगे। सेहत कार्ड वालों का इलाज भी ठीक वैसा ही होगा जैसा अन्य लोगों का पैसा देकर हो रहा होगा। सीएम ने बताया कि 'मुख्यमंत्री सेहत योजना' के अंतर्गत 2600 बीमारियों की लिस्ट है। सीएम ने लोगों से अपील की है कि वे किसी भी तरह के भ्रम न आयें। सीएम भगवंत मान ने कहा कि मैं खुद इस योजना के क्रियान्वयन की निगरानी कर रहा हूं।
'ਮੁੱਖ ਮੰਤਰੀ ਸਿਹਤ ਯੋਜਨਾ' ਨੂੰ ਲੈ ਕੇ ਪੰਜਾਬ ਦੇ ਵਿਰੋਧੀਆਂ ਵੱਲੋਂ ਫੈ਼ਲਾਈਆਂ ਜਾ ਰਹੀਆਂ ਗ਼ਲਤ ਅਫ਼ਵਾਹਾਂ, ਚੰਡੀਗੜ੍ਹ ਤੋਂ LIVE
......
'मुख्यमंत्री सेहत योजना' को लेकर पंजाब के विपक्षियों द्वारा फैलाई जा रही गलत अफवाहें, चंडीगढ़ से LIVE https://t.co/kksJ2sGHrs
भगवंत मान का फैसला पंजाबियों की सेहत के लिए तोहफा
बता दें कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में पंजाब सरकार ने स्वास्थ्य क्षेत्र में एक ऐतिहासिक और दूरदर्शी कदम उठाते हुए मुख्यमंत्री स्वास्थ्य योजना लागू की है। यह योजना सुनिश्चित करती है कि राज्य के प्रत्येक निवासी को आर्थिक तंगी की चिंता किए बिना गुणवत्तापूर्ण चिकित्सा उपचार उपलब्ध हो। इस योजना के अंतर्गत पंजाब के 65 लाख परिवार प्रति वर्ष मुफ्त 10 लाख रुपये तक का कैशलेस इलाज ले सकेंगे। इस योजना के तहत 500 से ज्यादा सरकारी अस्पतालों, निजी अस्पतालों, पब्लिक-प्राइवेट पार्टनरशिप अस्पतालों और पंजाब के सभी मेडिकल कॉलेजों के मजबूत नेटवर्क के माध्यम से कैशलेस स्वास्थ्य सुविधा लाभार्थियों को मिलेगी।