Punjab CM Bhagwant Mann Letter To PM Modi on BBMB

CM भगवंत मान ने PM मोदी को लिखी चिट्ठी; अब केंद्र के साथ हो गया ये नया विवाद! पूरा मामला पढ़िए

CM Bhagwant Mann Letter To PM Modi

Punjab CM Bhagwant Mann Letter To PM Modi on BBMB

CM Bhagwant Mann Letter To PM Modi: पंजाब सरकार और केंद्र के बीच स्थिति ठीक नहीं है। विभिन्न मुद्दों को लेकर पंजाब सरकार का केंद्र से लगातर टकराव देखा जा रहा है। वहीं अब भाखड़ा ब्यास प्रबंधन बोर्ड (BBMB) को लेकर नया विवाद पैदा हो गया है। यह पूरा विवाद BBMB से हिमाचल को पानी देने और NOC से संबंधित है। दरअसल, पंजाब के सीएम भगवंत मान ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को चिठ्ठी लिखी है।

चिठ्ठी लिखते हुए सीएम भगवंत मान ने BBMB से हिमाचल को पानी देने पर NOC की शर्त हटाने का विरोध किया है। सीएम मान का कहना है कि, केंद्र सरकार BBMB को पानी देने का आदेश नहीं दे सकती। BBMB सिर्फ प्रबंधन के लिए है। इसलिए केंद्र का ये आदेश सीधे तौर पर सुप्रीम कोर्ट के आदेशों का उल्लंघन है। सीएम मान ने कहा कि, BBMB से पानी दिए जाने का पैमाना पहले से तय है। जानकारी के अनुसार, 15 मई को केंद्र सरकार ने आदेश जारी कर NOC की शर्त हटा दी थी।

BBMB को लेकर पहले भी टकराव

ध्यान रहे कि, इससे पहले भी भाखड़ा ब्यास प्रबंधन बोर्ड (BBMB) को लेकर पंजाब सरकार और केंद्र के बीच टकराव की स्थिति पैदा हो चुकी है। भाखड़ा ब्यास प्रबंधन बोर्ड में भर्ती को लेकर दोनों पक्षों में विवाद पैदा हो गया था।

यह भी पढ़ें- लुधियाना में 'अग्निकांड': सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया में लगी भीषण आग, काबू पाने के लिए शीशे तोड़े गए, फायर कर्मियों ने की जद्दोजहद