Punjab Cabinet Meeting Big Decisions| पंजाब में कैबिनेट की बैठक खत्म; कई बड़े फैसले लिए गए

पंजाब में कैबिनेट की बैठक खत्म; कई बड़े फैसले लिए गए, इन विभागों में निकलेगी भर्ती, नई स्पोर्ट्स पॉलिसी को मिली मंजूरी, और क्या-क्या? यहां देखें

Punjab Cabinet Meeting Big Decisions

Punjab Cabinet Meeting Big Decisions: पंजाब में शनिवार को सीएम भगवंत मान की अध्यक्षता में कैबिनेट की अहम बैठक हुई। जहां हर बार की तरह इस बैठक में भी कई बड़े फैसले लिए गए। जिनकी जानकारी वित्त मंत्री हरपाल चीमा ने दी। चीमा के अनुसार, कैबिनेट बैठक में नई स्पोर्ट्स पॉलिसी को मंजूरी दे दी गई है। यह पॉलिसी काफी समय से पेंडिंग में थी। नई स्पोर्ट्स पॉलिसी को मंजूरी मिलने से अब छोटे बच्चों से लेकर उन नौजवानों को सहूलियत होगी जो खिलाड़ी बनना चाहते हैं।

चीमा ने कहा कि, नई स्पोर्ट्स पॉलिसी के आने से पंजाब के बच्चे और नौजवान ब्लॉक लेवल से लेकर ओलंपिक तक का सफर तय करेंगे और पंजाब का नाम रोशन करेंगे। वहीं चीमा ने बताया कि, पंजाब राज्य कानूनी सेवा प्राधिकरण के अंतर्गत 8 से 9 जिलों में भर्ती की जाएगी। इसी प्रकार पटियाला और अमृतसर डेंटल कॉलेज एंड हॉस्पिटल में 39 प्रोफेसरों और एसोसिएट प्रोफेसरों की भर्ती की जाएगी। वहीं होशियारपुर स्थित गुरु रविदास जी आयुर्वेदिक यूनिवर्सिटी में चल रही योगा शाला के लिए 200 योगा ट्रेनरों की भर्ती की जाएगी। इसके अलावा 14 सुपरवाइजर भी भर्ती किए जाएंगे।

चीमा ने आगे बताया कि, कैबिनेट बैठक में क्रॉशर पॉलिसी में संसोधन को भी मंजूरी दी गई है। संसोधित क्रॉशर पॉलिसी के चलते भ्रष्टाचार पर रोक लग सकेगी। अवैध काम नहीं हो पाएगा। वहीं चीमा ने बताया कि, आटा-दाल इस्कीम को भी मंजूरी दे दी गई है। जो लाभार्थी घर तक आटा-दाल की डिलेवरी चाहेंगे, उनके घर तक डिलेवरी होगी। वरना वह डिपो पर आकर आटे की जगह कनक भी ले सकते हैं।