Punjab Budget Session 2026: पंजाब विधानसभा का बजट सत्र 6 से 16 मार्च तक; 8 मार्च को पेश किया जाएगा बजट

पंजाब विधानसभा का बजट सत्र 6 से 16 मार्च तक; इस दिन पेश किया जाएगा बजट, CM भगवंत मान बोले- बजट लोगों के पक्ष में होगा

Punjab Budget Session 2026 CM Bhagwant Mann Press Conference

Punjab Budget Session 2026 CM Bhagwant Mann Press Conference

Punjab Budget Session 2026: पंजाब विधानसभा का बजट सत्र 6 से 16 मार्च 2026 तक चलेगा। आज सोमवार सुबह सीएम भगवंत मान की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट की बैठक में यह फैसला लिया गया। बैठक खत्म होने के बाद सीएम भगवंत मान ने चंडीगढ़ में प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान बजट सेशन को लेकर जानकारी दी। सीएम मान ने बताया कि 6 मार्च से 16 मार्च तक पंजाब का बजट सेशन होगा। समय की मांग पर इसे आगे भी बढ़ाया जा सकता है। वहीं यह पूछे जाने पर की बजट में क्या बड़े ऐलान हो सकते हैं? इस पर सीएम मान ने कहा कि बजट सीक्रेट होता है, इसके बारे में मैं नहीं बता सकता। लेकिन यह तय है कि पंजाब का बजट लोगों के हक में होगा।

8 मार्च रविवार को पेश होगा पंजाब का बजट

सीएम भगवंत मान ने जानकारी दी है कि पंजाब का बजट 8 मार्च रविवार को विधानसभा में पेश किया जाएगा। यह पूछे जाने पर की रविवार को बजट क्यों पेश किया जा रहा है? तो इस पर सीएम ने कहा कि जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार को केंद्र का बजट पेश करा सकते हैं तो पंजाब सरकार क्यों नहीं? सीएम ने कहा कि जिस दिन पंजाब का बजट पेश होने वाला है, उस दिन खाली रविवार नहीं है। 'इंटरनेशनल वुमन डे' भी है। इस पर जब उनसे महिलाओं को 1000 रुपये देने वाली योजना के ऐलान पर सवाल किया गया तो वो कुछ बोलते-बोलते रह गए और हंस कर उठकर चले गए। माना जा रहा है कि इसी बजट सेशन में महिलाओं को 1000 रुपये देने वाली योजना का ऐलान हो जाएगा।