Punjab Boy Jaskaran Singh Creates History wins Rs 1 crore in KBC Season 15

KBC Season 15 को मिला पहला करोड़पति, पंजाब के कंटेस्टेंट जसकरण सिंह ने 1 करोड़ जीत रचा इतिहास

Punjab Boy Jaskaran Singh Creates History wins 1 crore in KBC Season 15

Punjab Boy Jaskaran Singh Creates History wins 1 crore in KBC Season 15

Kaun Banega Crorepati 15: टीवी के रियलिटी शो कौन बनेगा करोड़पति (KBC) का सीजन 15 इन दिनों सुर्खियों में बना हुआ है। हिंदी सिनेमा के दिग्गज अभिनेता अमिताभ बच्चन द्वारा होस्ट किए जाने वाले शो के सीजन 15 को पंजाब के कंटेस्टेंट जसकरण के रूप में अपना पहला करोड़पति मिल गया। अब तक इस मोस्ट पॉपुलर शो में तमाम कंटेस्टेंट्स लाखों रुपये जीत चुके हैं। हालांकि 1 करोड़ जीतने वाले जसकरण 7 करोड़ के आखिरी सवाल का सही जवाब नहीं दे पाए। चलिए हम आपको बताते है कि आखिर वो कौन-सा सवाल था जिसका जवाब नहीं दे पाए जसकरण।

सरकार ने रिमोट एक्सेस ट्रोजन 'DogeRAT' पर जारी की एडवाइजरी, सोशल मीडिया ऐप्स के जरिए कर रहा है टारगेट

4 बार रिजेक्ट होने पर भी नहीं छोड़ी उम्मीद
21 वर्षीय जसकरण सिंह का कहना है कि वो 4 बार रिजेक्ट हो चुका था लेकिन फिर भी उसने उम्मीद नहीं छोड़ी। जो चीजें उसे कितानों में नहीं मिली, उसे ऑनलाइन ढूंढा और पढ़ा जिसके बाद उसे कामयाबी हासिल हुई। जसकरण का कहना है कि करीब 2 सप्ताह पहले केबीसी का शूट हो गया था। लेकिन सोनी टीवी के नियमों के चलते उन्होंने किसी से इस बात का जिक्र नहीं किया। उनका कहना है कि इस खुशी को दिल में छुपाकर रखना भी बड़ी मुश्किल बात थी। 7 करोड़ के सवाल पर क्या हुआ इस अभी भी सस्पेंस बरकरार है। इसके लिए लोगों को 5 सितंबर तक का इंतजार करना पड़ेगा। 

केबीसी 15' को मिला पहला करोड़पति, कंटेस्टेंट, जसकरण सिंह ने रचा इतिहास -  Royal Bulletin

जसकरण के घर में खुशी का माहौल
जसकरण का कहना है कि कुछ दिन पहले ही उनके पास टीनी चैनल से फोन आया है कि वो अपने 1 करोड़ जीतने के प्रोमो को सोशल मीडिया पर शेयर करना चाहे तो कर सकते है। इसके बाद सोनी टीवी ने भी वो प्रोमो टीवी पर दिखाना शुरू कर दिया। टीवी पर अपने बेटे को देखकर घर में खुशी का माहौल है।  जसकरण को टीवी पर देखकर नेता, अधिकाऱी भी अब उनके मिलने के लिए घर पर आने लगे है। 

7 करोड़ के इस सवाल का जवाब जानते हैं आप?
कौन बनेगा करोड़पति के होस्ट अमिताभ बच्चन ने जसकरण से 7 करोड़ का सवाल पूछा। इस सवाल पर हर किसी की नजरें अटकी हुई थीं। सवाल 7 करोड़ का था कि- पद्म पुराण के अनुसार, किस राजा को हिरण के श्राप के कारण सौ साल तक बाघ के रूप में रहना पड़ा था? जिसके ऑप्शन थे 

A . क्षेमधुरि
B. धर्मदत्त
C. मीताध्वज
D. प्रभंजना

(जिसका सही उत्तर 'प्रभंजना' था)

अमिताभ बच्चन द्वारा 7 करोड़ का सवाल रखने के बाद हॉट सीट पर बैठे जसकरण काफी कंफ्यूज नजर आए। वो काफी देर तक तो सवाल के जवाब को लेकर अपने दिमाग के घोड़े दौड़ाते रहे, मगर आखिर में उन्होंने 1 करोड़ जीतकर गेम को क्विट करने का फैसला लिया। जसकरण को इस सवाल का जवाब नहीं पता था, इसलिए उन्होंने ज्यादा ना सोचते हुए शो को 1 करोड़ की राशि के साथ क्विट करना ही ठीक समझा।

एक साथ की UPSC व KBC की तैयारी
आपको बतादें कि जसकरण 4 बार रिजेक्ट होने पर उम्मीद नहीं छोड़ी, क्योंकि उनका सपना केबीसी के मंच पर पहुंचना था। जसकरण ने बताया कि वो UPSC की तैयारी भी कर रहे है। उनकी UPSC और KBC की तैयारी एक साथ चली।