पंजाब विधानसभा में डिप्टी स्पीकर की नियुक्ति, देखें किस नेता को इस पद के लिए चुना गया?
BREAKING
शिमला में कांग्रेस का प्रदर्शन, CM सुक्खू बोले- छात्रों की आवाज दबा रही केंद्र सरकार, राहुल-प्रियंका की हिरासत का किया विरोध राहुल गांधी और प्रियंका की हिरासत पर कांग्रेस का हमला, कुलदीप राठौर बोले- छात्रों की आवाज दबा रही केंद्र सरकार हिमाचल में बादल फटने से भारी तबाही, कांगड़ा के शाहपुर में छह मकान बहे, कई परिवारों ने भागकर बचाई जान कश्मीर में लगातार बारिश से बिगड़े हालात, सुखनाग नदी उफान पर, कई इलाकों में बाढ़ और भूस्खलन से भारी नुकसान भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डा. अर्चना गुप्ता ने मुरथल शक्ति केंद्र पर कार्यकर्ताओं के साथ किया सहभोज, सरल पोर्टल, बूथ सशक्तिकरण पर दिया जोर

पंजाब विधानसभा में डिप्टी स्पीकर की नियुक्ति, देखें किस नेता को इस पद के लिए चुना गया?

Punjab Assembly Deputy Speaker Appointment

Punjab Assembly Deputy Speaker Appointment

Punjab Assembly Deputy Speaker Appointment : पंजाब विधानसभा (Punjab Assembly) में बजट सत्र की कार्रवाई के अंतिम दिन एक अहम नियुक्ति की गई है| बतादें कि, पंजाब विधानसभा में स्पीकर (Speaker) के बाद अब डिप्टी स्पीकर (Deputy Speaker) की नियुक्ति हुई है| जय कृष्ण रोड़ी (Jai Krishan Rouri) को पंजाब विधानसभा का डिप्टी स्पीकर बनाया गया है| आपको ध्यान रहे कि, पंजाब विधानसभा के स्पीकर का पद कुलतार संधवा के पास है|

Punjab Assembly Deputy Speaker Appointment
Punjab Assembly Deputy Speaker Appointment

आइये जानते हैं जय कृष्ण रोड़ी के बारे में...

बतादें कि, जय कृष्ण रोड़ी का जन्म 13 जनवरी 1983 को पंजाब के होशियारपुर जिले में स्थित गढ़शंकर में हुआ था| अब 39 साल के जय कृष्ण रोड़ी गढ़शंकर विधानसभा सीट से आम आदमी पार्टी की टिकट पर दो बार विधायकी (2017 और 2022) का चुनाव जीत चुके हैं| इसके अलावा जय कृष्ण रोड़ी पंजाब विधानसभा में अलग-अलग समितियों के मेंबर भी हैं|