Sushil Kumar Rinku Joins BJP- पंजाब में AAP को झटका; सुशील कुमार रिंकू ने BJP जॉइन की, शीतल अंगुराल ने भी कमल थामा

पंजाब में आम आदमी पार्टी को डबल झटका; जालंधर सांसद सुशील कुमार रिंकू ने BJP जॉइन की, विधायक शीतल अंगुराल ने भी कमल थामा

Punjab AAP MP Sushil Kumar Rinku And MLA Sheetal Angura Joins BJP

Punjab AAP MP Sushil Kumar Rinku And MLA Sheetal Angura Joins BJP

Sushil Kumar Rinku Joins BJP: लोकसभा चुनाव-2024 से पहले पंजाब में सत्ताधारी आम आदमी पार्टी को एक साथ दो बड़े झटके लगे हैं। जालंधर से पार्टी के इकलौते सांसद सुशील कुमार रिंकू ने बीजेपी में जॉइनिंग कर ली है। वहीं रिंकू के साथ-साथ जालंधर वेस्ट से विधायक शीतल अंगुराल ने भी बीजेपी का दामन थाम लिया है। दोनों नेताओं ने दिल्ली में बीजेपी महासचिव विनोद तावड़े, केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी और पंजाब पार्टी प्रदेश अध्यक्ष सुनील जाखड़ की मौजूदगी में बीजेपी जॉइन की।

AAP ने सुशील कुमार रिंकू को लोकसभा उम्मीदवार बनाया था

मालूम रहे कि, पिछले दिनों ही आम आदमी पार्टी ने सांसद सुशील कुमार रिंकू को एक बार फिर से जालंधर लोकसभा सीट से अपना उम्मीदवार घोषित किया था। सुशील कुमार रिंकू ने साल 2023 में जालंधर लोकसभा सीट पर हुए उपचुनाव में आम आदमी पार्टी की टिकट पर जीत हासिल की थी। यहां से उम्मीदवार बनाए जाने के ठीक 24 घंटे पहले सुशील कुमार रिंकू काँग्रेस छोड़कर आम आदमी पार्टी में शामिल हुए थे। फगवाड़ा में एक समारोह के दौरान खुद सीएम अरविंद केजरीवाल और सीएम भगवंत मान ने रिंकू को पार्टी में शामिल किया था।

जालंधर में रिंकू की अच्छी पकड़

सुशील कुमार रिंकू का परिवार भी राजनीति से जुड़ा रहा है। वहीं रिंकू ने काँग्रेस में रहते हुए पहली बार साल 2017 में जालंधर वेस्ट से विधानसभा चुनाव लड़ा था और तब बीजेपी के तीन बार के विधायक रहे महिंदर पाल भगत को 17000 से अधिक वोटों से हराया था। हालांकि, 2022 के विधानसभा चुनाव में रिंकू को शीतल अंगुराल से हार का सामना करना पड़ा था। सुशील कुमार रिंकू 2006 में जालंधर नगर निगम के पार्षद भी रहे हैं। रिंकू की छात्र जीवन से राजनीति में सक्रिय हो गए थे। सुशील कुमार रिंकू की जालंधर में अच्छी पकड़ मानी जाती है।