AAP Lok Sabha Candidates- पंजाब में AAP के लोकसभा उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट कब; CM भगवंत मान ने दे दी जानकारी

पंजाब में AAP के लोकसभा उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट कब; CM भगवंत मान ने दे दी जानकारी, पहली लिस्ट में 8 उम्मीदवार घोषित किए

Punjab AAP Lok Sabha Candidates Second List CM Bhagwant Mann

Punjab AAP Lok Sabha Candidates Second List CM Bhagwant Mann

Punjab AAP Lok Sabha Candidates: पंजाब में लोकसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक पार्टियां कमर कसे हुए हैं। यहां सत्ता में बैठी आम आदमी पार्टी सबसे पहले अपने उम्मीदवारों की घोषणा करने में लगी है। AAP ने अब तक पंजाब की 13 लोकसभा सीटों में से 8 सीटों पर उम्मीदवार उतार दिए हैं और बाकी बची 5 सीटों पर अगले पांच दिनों में उम्मीदवार घोषित कर दिए जाएंगे। यह जानकारी खुद सीएम भगवंत मान ने ट्वीट करके दी है। ट्विटर पर सीएम मान ने लिखा- अगले पांच दिनों में आम आदमी पार्टी बाकी पांच लोकसभा सीटों के लिए उम्मीदवारों की घोषणा कर देगी।

Punjab AAP Lok Sabha Candidates Second List CM Bhagwant Mann
Caption

 

पहली लिस्ट में 5 मंत्रियों को बनाया उम्मीदवार

इससे पहले आम आदमी पार्टी ने 14 मार्च को जब अपने 8 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी की थी तो उस लिस्ट में भगवंत मान के नेतृत्व वाली कैबिनेट में पांच मंत्रियों को भी शामिल किया गया था। यानि 5 मंत्री लोकसभा के लिए उम्मीदवार बनाए गए। कैबिनेट मंत्री गुरमीत सिंह मीत हेयर को संगरूर संसदीय क्षेत्र से आप का उम्मीदवार बनाया गया है, जिसे आप का गढ़ माना जाता है और पहले इसका प्रतिनिधित्व मुख्यमंत्री भगवंत मान करते थे। वहीं पार्टी के एकमात्र लोकसभा सांसद सुशील कुमार रिंकू को जालंधर से फिर से उम्मीदवार बनाया गया है।

इसके अलावा अन्य कैबिनेट मंत्रियों में कुलदीप सिंह धालीवाल को अमृतसर से, डॉ. बलबीर सिंह को पटियाला से, गुरुमीत सिंह खुदियां को बठिंडा से और लालजीत सिंह भुल्लर को खडूर साहिब से मैदान में उतारा गया है। वहीं हाल ही में आप में शामिल हुए पूर्व कांग्रेस विधायक गुरपीत सिंह जीपी को फतेहगढ़ साहिब से पार्टी का उम्मीदवार बनाया गया है। इसके अलावा पंजाबी अभिनेता करमजीत अनमोल फरीदकोट से पार्टी ने उम्मीदवार बनाया है।

पंजाब की सभी 13 लोकसभा सीटें AAP की होंगी

सीएम भगवंत मान का दावा है कि, पंजाब की सभी 13 लोकसभा सीटें AAP की होंगी। इस लोकसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी के सामने कोई पार्टी नहीं टिकने वाली। इसलिए 13-0 का मुक़ाबला है।