पंचकूला में दर्दनाक हादसा, खाई में गिरी इनोवा कार; 22 साल की युवती की मौत, चालक और 6 महिलाएं घायल, मची अफरा-तफरी

Panchkula Innova Car Falls into Gorge One Young Woman Dead 7 Injured

Panchkula Innova Car Falls into Gorge One Young Woman Dead 7 Injured

Panchkula Innova Car Accident: हरियाणा के पंचकूला जिले में मंगलवार सुबह एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। यहां एक इनोवा कार अचानक अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई। हादसा इतना जबरदस्त रहा की इसमें 22 साल की एक युवती की मौत हो गई। जबकि इनोवा चालक और गाड़ी में सवार अन्य 6 महिलाएं घायल हो गईं। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मची रही।

वहीं सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस-प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और राहत-बचाव कार्य किया गया। आसपास के लोगों ने भी इनोवा सवार लोगों को सुरक्षित बचाने में मदद की। फिलहाल सभी घायलों को पंचकूला के सेक्टर-6 सिविल अस्पताल लाया गया है। जहां उनका इलाज किया जा रहा है। इसी के साथ पुलिस ने हादसे में जान गंवाने वाली एक मृतक युवती के शव को अपने कब्जे में ले लिया है।

हिमाचल के परवाणू आ रहे थे इनोवा सवार

बताया जाता है कि इनोवा सवार सभी महिलाएं सुबह हिमाचल प्रदेश के परवाणू औद्योगिक क्षेत्र स्थित एक निजी कंपनी में ड्यूटी के लिए जा रहीं थीं। इसी बीच पिंजौर के समीप नोल्टा गांव के पास उनकी गाड़ी हादसे का शिकार हो गई और खाई में जा गिरी। हादसा होते ही मौके पर चीख-पुकार मच गई। जिसके बाद आसपास के लोग इकट्ठा हो गए। साथ ही सूचना पुलिस को दी गई।

पुलिस हादसे की जांच में जुटी

फिलहाल पुलिस इस हादसे की जांच कर रही है। चालक से पूछताक्ष की जा रही है। जांच के आधार पर पुलिस बनती कार्रवाई करेगी। हालांकि शुरुवाती जांच में इनोवा के अनियंत्रित होने के चलते यह हादसा हुआ माना जा रहा है। बता दें कि नोल्टा गांव के आसपास का क्षेत्र पहाड़ी क्षेत्र है और यहां रास्तों के साथ गहरी खाइयां व घुमावदार सड़कें मौजूद हैं। ऐसे में यहां से अक्सर हादसे सामने आते रहते हैं। थोड़ी सी चूक पर लोगों की जान चली जाती है।

मोहाली में पत्नी से तंग आकर शख्स टावर पर चढ़ा; बोला- कूदकर मर जाऊंगा, वाइफ दूसरे युवक से बात करती रहती, मना करने पर लड़ती