NEET UG: 24 घंटे में 10 लाख से ज्यादा छात्रों ने डाउनलोड किए एडमिट कार्ड
NEET UG: Over 10 lakh students downloaded
अनिल कुमार गुप्ता दिल्ली, जून 16, नई दिल्ली: NEET UG री एग्जाम के लिए 10 लाख से ज्यादा छात्रों ने एडमिट कार्ड डाउनलोड कर लिए हैं। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने जानकारी देते हुए कहा कि करीब 24 घंटे के भीतर 10 लाख से अधिक अभ्यर्थी अपने एडमिट कार्ड डाउनलोड कर चुके हैं। यह आंकड़ा परीक्षा को लेकर छात्रों की बड़ी संख्या और उत्साह को दर्शाता है।
NTA ने बताया कि उनकी तकनीकी टीमें सर्वर पर पड़ने वाले लोड पर नज़र रख रही हैं। एजेंसी ने भरोसा दिलाया है कि सभी उम्मीदवारों को परीक्षा से पहले समय पर अपना एडमिट कार्ड उपलब्ध करा दिया जाएगा।