PU ranked 269th in QS University Asia 2025 ranking
BREAKING
ब्रह्मलीन हुए जैन मुनि अभय कुमार जी महाराज; चंडीगढ़ में शरीर त्यागा, अंतिम दर्शन के लिए उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब, नम हुईं आंखें चंडीगढ़ में तेज रफ्तार Thar का कहर; 2 युवतियों को कुचला, देव समाज कॉलेज के पास यह भीषण हादसा, चालक मौके से भागा हरियाणा IPS पूरन कुमार पंचतत्व में विलीन; भाई और बेटियों ने चिता को दी मुखाग्नि, सुसाइड के 8 दिन बाद हो सका अंतिम संस्कार पहले एयर स्ट्राइक, 12 अफगानियों की मौत, फिर पाकिस्तान में घुसकर तालिबान का हमला, 12 घंटे में क्या क्या हुआ? इंस्टा क्वीन मुस्कान मिश्रा का सियासी करियर खतरे में... सपा ने राष्ट्रीय सचिव पद से हटाया, महंत राजू दास से मुलाकात बना कारण

पीयू ने क्यूएस यूनिवर्सिटी एशिया 2025 रैंकिंग में पाया 269वां स्थान

PU ranked 269th in QS University Asia 2025 ranking

PU ranked 269th in QS University Asia 2025 ranking

PU ranked 269th in QS University Asia 2025 ranking- चंडीगढ़ (साजन शर्मा)I पंजाब यूनिवर्सिटी ने क्यूएस एशिया रैंकिंग 2025 में 269वां स्थान पाकर जबरदस्त सुधार किया है। यूनिवर्सिटी ने 72.7 प्रतिशत एशियाई संस्थानों को पीछे छोडक़र यह रैंक हासिल किया है। पिछले साल पीयू को 301-350 बैंड में रैंक हासिल हुआ था। वर्ष 2018 से यह रैंकिंग शुरू हुई जिसके बाद पीयू की यह बेस्ट रैंकिंग रही है। इसी तरह क्यूएस सदर्न एशिया रैंकिंग 2025 में पंजाब यूनिवर्सिटी ने 73वें स्थान से ऊंची छलांग लगाते हुए इस मर्तबा 59वां रैंक हासिल किया है। एशिया महाद्वीप के कुल 984 संस्थानों की ओवरऑल रैंकिंग पब्लिश की गई थी। पंजाब यूनिवर्सिटी की वाइस चांसलर रेनु विग ने यूनिवर्सिटी की इस उपलब्धि पर फैकल्टी, स्टाफ को बधाई दी। उन्होंने कहा कि जिन क्षेत्रों में सुधार की जरूरत थी उसमें पीयू ने जबरदस्त सुधार किया और यह रैंकिंग पाई। खासतौर से ग्लोबल इंगेजमेंट और परसेप्शन के साथ रिसर्च आऊटपुट में अच्छा सुधार किया गया।

यूनिवर्सिटी की रैंकिंग 11 पैरामीटरों पर आंकी गई। इसमें रिसर्च एंड डिस्कवरी, लर्निंग एक्सपीरियेंस, इंप्सलायबिल्टी, ग्लोबल इंगेजमेंट, सस्टेनेबिल्टी शामिल है। पंजाब यूनिवर्सिटी का ओवरऑल स्कोर एक से सौ के इंडीकेटर पर 2025 में 31.3 रहा जो 2024 में महज 17.5 और 2023 में 17.1 था। इंटरनेशनल रिसर्च वर्क में 2025 में पीयू के 44.4 अंक रहे। 2024 में 25.5 जबकि 2023 में यह 34.1 अंक थे। इसी तरह पेपर पर फैकल्टी में पीयू को 2025 में 43.1 अंक मिले जबकि 2024 में यह 29.1 और 2023 में 29.9 रहे। साइटेशन पर पेपर में पीयू को 2025 में 35.1 अंक मिले जबकि 2024 में यह महज 24 और 2023 में 30 अंक थे। इंप्लॉयर रेपूटेशन में पीयू को 2025 में 30.7 अंक मिले जबकि 2024 में यह 12.1 और 2023 में 10.8 थे। एकैडमिक रेपुटेशन में पीयू को इस बार 28.7 अंक मिले जो 2024 में 14.8 और 2023 में 14.6 अंक थे।

फैकल्टी स्टूडेंट रेशो में पीयू के 2025 में 15.6 अंक रहे। 2024 में यह 8.8 जबकि 2023 में 11.3 अंक थे। स्टाफ विद पीएचडी में पीयू को 2025 में 76.8 अंक मिले जबकि 2024 में यह 31.7 और 2023 में महज 16 अंक थे। इंटरनेशनल स्टूडेंट रेशों के हिसाब से 2025 में पीयू  को 6.9 अंक मिले जो 2024 में 5 अंक जबकि 2023 में 4.9 अंक थे। इनबाऊंड एक्सेंज स्टूडेंट्स में पीयू को 2025 में 1.9 अंक मिले जबकि 2024 में यह 1.4 और 2023 में 1.3 अंक थे। आऊटबाऊंड एक्सचेंज स्टूडेंट्स में पीयू को 2025 में 1.1 अंक मिले जबकि 2024 में यह 1.1 और 2023 में 1.3 अंक थे। यानि पंजाब यूनिवर्सिटी ने करीब हर इंडीकेटर में व्यापक सुधार किया जिससे उसकी रैंकिंग ऊपर गई।