मुख्यमंत्री नायब सैनी, प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली ने मंत्रियों, विधायकों व पार्टी पदाधिकारियों के साथ सुना केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह का भाषण

मुख्यमंत्री नायब सैनी, प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली ने मंत्रियों, विधायकों व पार्टी पदाधिकारियों के साथ सुना केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह का भाषण

Chief Minister Nayab Saini and State President Mohan Lal Badoli

Chief Minister Nayab Saini and State President Mohan Lal Badoli

कांग्रेस ने देश को दीमक की तरह खाने का काम किया : मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी 

वोट चोरी के मुद्दे पर कांग्रेसी बम फुस्स निकले : नायब सैनी 

मुख्यमंत्री नायब सैनी ने कांग्रेस नेताओं को बड़ी स्क्रीन लगाकर केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह का संसद में दिए गए भाषण को सुनने की सलाह दी

चंडीगढ़, 14 दिसंबर। Chief Minister Nayab Saini and State President Mohan Lal Badoli: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी और भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष पंडित मोहन लाल बड़ौली ने पंचकूला स्थित भाजपा प्रदेश कार्यालय पंचकमल के अटल सभागार में मंत्रियों, विधायकों, जिला अध्यक्षों, जिला प्रभारियों सहित करीब 200 पार्टी पदाधिकारयों के साथ बैठकर बड़ी स्क्रीन पर लोकसभा में दिए गए केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के भाषणा को सुना। श्री शाह के भाषण को संगठन मंत्री फणीन्द्रनाथ शर्मा और प्रदेश महामंत्री सुरेंद्र पूनिया ने अंतिम पंक्ति में बैठकर सुना। वरिष्ठ नेताओं का अंतिम पंक्ति में बैठकर श्री शाह का भाषण सुनना संगठन की मजबूती, विनम्रता और कार्यकर्ता-केंद्रित नेतृत्व को दर्शाता है। सभी नेताओं ने केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के भाषण की जमकर तारीफ की और इसे जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया।

Chief Minister Nayab Saini and State President Mohan Lal Badoli

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के भाषण सुनने के बाद मीडिया से बातचीत करते हुए मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कांग्रेस व राहुल गांधी को आड़े हाथों लिया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी देश के संवैधानिक ढांचे को बदनाम करने में लगी है। राहुल गांधी झूठ बोलकर देश को गुमराह करने का प्रयास कर रहे हैं। श्री सैनी ने कहा कि राहुल गांधी ने हरियाणा को टारगेट किया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि राहुल गांधी जिस प्रकार से झूठे आरोप लगा रहे हैं इसका देश 2029 में बड़ा जवाब देने वाला है। 

 

एक सवाल पर बोलते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस जो वोट चोरी का आरोप लगा रही है वह बेबुनियाद है। उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने कई सीटें 5 हजार वोटों से भी कम अंतर से जीती है। रोहतक में मात्र 1341, लोहारू में 792, आदमपुर में 1268 वोटों के अंतर से जीती। वहीं सढ़ौरा विधानसभा में कांग्रेस प्रत्याशी मात्र 1699, पंचकूला में 1997 वोटों के अंतर से जीते हैं। सीएम सैनी ने कहा कि अगर वोट चोरी होती तो कांग्रेस की ये सीटे भी नहीं आ पाती। 

Chief Minister Nayab Saini and State President Mohan Lal Badoli

नायब सैनी ने कहा कि कांग्रेस योजनाबद्ध तरीके से देश को गुमराह करने का काम रही है। लोकसभा चुनाव में कांग्रेस के लोगों ने पवित्र संविधान को हाथ में लेकर बाबा साहेब अंबेडकर का अपमान किया। जब कांग्रेस की हवा निकल गई तो वोट चोरी का मुद्दा लेकर आ गई। उन्होंने कहा कि वोट चोरी के मुद्दे पर कांग्रेस ने कई बम फोड़े, लेकिन सब फुस्स हो गए। 

मुख्यमंत्री ने कहा कि लगातार वोट चोरी का मुद्दा उठा रही कांग्रेस को संसद में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने पूरे विस्तार से जवाब दिया, लेकिन कांग्रेस पार्टी सुनने को तैयार नहीं है। उन्होंने राहुल गांधी और कांग्रेस नेताओं को सलाह देते हुए कहा कि वे भी बड़ी स्क्रीन पर श्री शाह का संसद में दिया हुआ भाषण सुनें। अगर समझ में नहीं आए तो दोबारा से पूछ लें। श्री सैनी ने कहा कि अमित शाह ने संसद में ऐतिहासिक भाषण देकर कांग्रेस व इंडीगठबंधन के दुष्प्रचार का जवाब दिया है। 

Chief Minister Nayab Saini and State President Mohan Lal Badoli

सीएम सैनी ने कहा कि कांग्रेस झूठ का वातावरण खड़ा कर अपनी राजनीति को सिद्ध करना चाहती है। कांग्रेस पार्टी के घोटालों को गिनाते हुए मुख्यमंत्री नायब सैनी ने कहा कि कांग्रेस के समय में 1948 में जीप घोटाला हुआ जिसे देश का बच्चा-बच्चा जानता है। 1956 में एलआईसी घोटाला, कॉमनवेल्थ घोटाला, वाड्रा डीएलएफ घोटाला, हेराल्ड घोटाला को सभी जानते हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस ने देश को दीमक की तरह खाने का काम किया है। 

एक सवाल पर बोलते हुए नायब सैनी ने कहा कि पीएम मोदी ने गरीब व्यक्ति को किस प्रकार से मजबूत और सशक्त किया है यह राहुल गांधी नहीं मालूम है। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार ने गरीब व्यक्ति को 5 लाख रुपये तक फ्री इलाज की सुविधा दी। उन्होंने कहा कि गरीब व्यक्ति के लिए मकान, स्वच्छ जल, गैस कनेक्शन और अनाज पहुंचाने की व्यवस्था मोदी सरकार ने की है।