PSEB Makes Digital Birth

PSEB का बड़ा फैसला: 8वीं और 10वीं के रजिस्ट्रेशन के लिए डिजिटल बर्थ सर्टिफिकेट अनिवार्य

ppp

PSEB Makes Digital Birth

पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड (PSEB) ने 8वीं और 10वीं कक्षा के विद्यार्थियों के रजिस्ट्रेशन को लेकर महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। बोर्ड ने इन दोनों कक्षाओं के विद्यार्थियों के लिए डिजिटल बर्थ सर्टिफिकेट अनिवार्य कर दिया है। हालांकि, विद्यार्थियों और स्कूलों को राहत देते हुए बोर्ड ने अपने पोर्टल पर 'अंडरटेकिंग' (Undertaking) का विकल्प भी उपलब्ध करा दिया है।

बोर्ड के अनुसार, जिन विद्यार्थियों का बर्थ सर्टिफिकेट अभी तक नहीं बना है या डिजिटल रूप में उपलब्ध नहीं है, उनके स्कूल पोर्टल पर अंडरटेकिंग अपलोड कर रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं।

बोर्ड ने यह भी स्पष्ट किया है कि बिना लेट फीस के रजिस्ट्रेशन कराने की अंतिम तिथि 10 जुलाई निर्धारित की गई है, जबकि ऑनलाइन फीस जमा कराने की अंतिम तिथि 15 जुलाई है। बोर्ड ने सभी स्कूलों और विद्यार्थियों से निर्धारित समयसीमा के भीतर रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी करने की अपील की है।