CM Nayab Singh Saini: PM Modi

डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी का सपना पीएम मोदी ने किया साकार: CM नायब सिंह सैनी

NCR to get a new development model

CM Nayab Singh Saini: PM Modi

: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने देश की एकता और अखंडता के लिए अपना सर्वोच्च बलिदान दिया। उन्होंने कहा कि डॉ. मुखर्जी ने जिस भारत का सपना देखा था, उसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाकर साकार किया।

मुख्यमंत्री रविवार को पंजाब के पठानकोट में डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125वीं जयंती के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। इस मौके पर विधायक अश्विनी शर्मा, पंजाब विधानसभा के पूर्व उपाध्यक्ष दिनेश बब्बू, पूर्व विधायक सीमा कुमारी सहित कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे।

अपने संबोधन में मुख्यमंत्री ने कहा कि पठानकोट केवल एक शहर नहीं, बल्कि भारत माता की उत्तरी सीमा का प्रतीक है। यह वीर सैनिकों, शहीदों और देशभक्तों की भूमि है, जिन्होंने राष्ट्र की सुरक्षा के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर कर दिया। उन्होंने कहा कि यहां की मिट्टी में वीरता और हवा में देशभक्ति की भावना रची-बसी है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि इतिहास कुछ महान व्यक्तित्वों को केवल पुस्तकों से नहीं, बल्कि उन पीढ़ियों के माध्यम से याद रखता है जो उनके विचारों और आदर्शों को अपने जीवन में अपनाती हैं। उन्होंने कहा कि डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी दूरदर्शी नेता थे, जिन्होंने अपना पूरा जीवन भारत की एकता, अखंडता, आत्मसम्मान और राष्ट्रीय चेतना को समर्पित किया। वे न केवल अपने समय के प्रभावशाली नेता थे, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए भी प्रेरणास्रोत और मार्गदर्शक हैं।