PM Modi to Flag Off India's

17 जुलाई को हरियाणा आएंगे पीएम मोदी, जींद से देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन को दिखाएंगे हरी झंडी

undefined

PM Modi to Flag Off India's

जींद: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 17 जुलाई को हरियाणा के जींद दौरे पर आएंगे। इस दौरान वह देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। इसके साथ ही प्रधानमंत्री एक विशाल जनसभा को भी संबोधित करेंगे।

प्रधानमंत्री के प्रस्तावित दौरे की तैयारियों के तहत मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी मंगलवार को जींद पहुंचकर सुरक्षा व्यवस्था और कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण करेंगे। उनके साथ हरियाणा भाजपा की प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अर्चना गुप्ता भी मौजूद रहेंगी।

निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री कार्यक्रम स्थल की तैयारियों की समीक्षा करेंगे और सुरक्षा, यातायात तथा अन्य व्यवस्थाओं को लेकर अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देंगे। प्रशासन ने प्रधानमंत्री के दौरे को लेकर तैयारियां तेज कर दी हैं।