ट्रांसफार्मर खराब होने पर कार्रवाई से बचना है तो ओवरलोडिंग रोकें: पावर कॉरपोरेशन अध्यक्ष
BREAKING
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के चंडीगढ़ दौरे से पहले पंचकूला पुलिस पूरी तरह अलर्ट, 9 इंटर स्टेट बॉर्डर नाकों समेत सभी 18 नाकों पर सुरक्षा के मद्देनजर निगरानी बढ़ाई अल्पसंख्यक छात्रवृत्ति घोटाले में बड़ा खुलासा, ऊधमसिंह नगर के सात शिक्षण संस्थानों पर FIR दर्ज हाइड्रोजन ट्रेन को हरी झंडी के बीच हरियाणा की सियासत गर्म, कांग्रेस के 5 बागी विधायकों को PM मोदी के मंच से भाजपा का बड़ा संदेश हरिद्वार से वृंदावन तक 400 किमी की कांवड़ यात्रा, संत प्रेमानंद महाराज के अभिषेक के लिए गंगाजल लेकर निकले युवा लखनऊ में निकली श्रीजगन्नाथ की भव्य रथ यात्रा, डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने की सेवा और दिया एकता का संदेश

ट्रांसफार्मर खराब होने पर कार्रवाई से बचना है तो ओवरलोडिंग रोकें: पावर कॉरपोरेशन अध्यक्ष

1000262845

Prevent overloading to avoid action in the even

लखनऊ। ट्रांसफार्मर के क्षतिग्रस्त होने पर अभियंताओं को जिम्मेदार ठहराने के मामले में पावर कारपोरेशन अध्यक्ष डॉ. आशीष कुमार गोयल ने दो-टूक कहा कि ट्रांसफार्मर जलने ही न दें तो क्यों कार्रवाई होगी?

विभिन्न मांगों को लेकर उप्र राज्य विद्युत परिषद जूनियर इंजीनियर संगठन के पदाधिकारियों ने बुधवार को अध्यक्ष से मुलाकात की।

वार्ता के दौरान संगठन के पदाधिकारियों ने ट्रांसफार्मरों के क्षतिग्रस्त होने पर अभियंताओं का उत्तरदायित्व तय करने, एसीपी देयता, वरिष्ठता सूची, फेसियल अटेंडेंस व पदोन्नति संबंधी प्रमुख मांगों को रखा।

अपर मुख्य सचिव ऊर्जा के साथ ही कारपोरेशऩ के अध्यक्ष डॉ. आशीष कुमार गोयल ने संगठन द्वारा उठाए गए बिंदुओं का परीक्षण कर समयबद्ध कार्यवाही करने के निर्देश दिए।

शक्तिभवन में पावर कारपोरेशन के अध्यक्ष एवं अपर मुख्य सचिव ऊर्जा डॉ. गोयल की अध्यक्षता में हुई सकारात्मक वार्ता में कहा गया कि विद्युत व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ एवं उपभोक्ता-केंद्रित बनाने के लिए ट्रांसफार्मरों की ओवरलोडिंग रोकने, क्षतिग्रस्त ट्रांसफार्मरों के जल्द बदलने, विद्युत दुर्घटनाओं की रोकथाम, उपभोक्ताओं को निर्बाध विद्युत आपूर्ति, अनुरक्षण माह में ही मरम्मत संबंधी कार्य करने, राजस्व वसूली बढ़ाने तथा उपकेंद्रों पर कुशल कार्मिकों से ही कार्य लिया जाए।

डॉ. गोयल ने अवर अभियंताओं का आह्वान किया कि वे नवीन तकनीक अपनाते हुए उच्च शिक्षा एवं सतत प्रशिक्षण के माध्यम से तकनीकी दक्षता एवं कार्यकुशलता बढ़ाएं। इस अवसर पर पावर कारपोरेशन के प्रबंध निदेशक, उत्तर प्रदेश राज्य विद्युत उत्पादन निगम के प्रबंध निदेशक तथा निगम के अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद रहे।