प्रिटी जिंटा पहुंची हाटकोटी मंदिर में पूजा करने के लिए, बच्चों का मुंडन संस्कार करवाया
- By Arun --
- Monday, 08 May, 2023

Preity Zinta reached Hatkoti temple to offer prayers
रोहड़ू (शिमला):बॉलीवुड अभिनेत्री प्रिटी जिंटा ने परिवार सहित हाटकोटी मंदिर में पूजा अर्चना की है। इस दौरान उनकी माता नील प्रभा जिंटा, पति, दोनों बच्चे, भाई दीपक जिंटा भी मौजूद रहे। मंदिर में प्रिटी ने अपने बेटे-बेटी का मुंडन संस्कार करवाया। पूजा के बाद करीब एक घंटा हाटकोटी लोक निर्माण विभाग के रेस्ट हाउस में रुके।
यहां पर उनके रिश्तेदार कुछ करीबी लोग भी मिलने पहुंचे थे। प्रिटी जिंटा ने अपने मौसेरे भाई बहनों के साथ रेस्ट हाउस के बाहर फोटो लिए। पहली रात वे अपने मामा राजेंद्र छाजटा यशवंत छाजटा के घर नंदपुर में रुकी हुई थीं। करीब 12:30 बजे हाटकोटी मंदिर से वह पूजा अर्चना के बाद बच्चों पति सहित मामा के घर वापस लौटी हैं।