बिहार प्रशासनिक सेवा के सात अधिकारियों का फिर बदला गया पदस्थापन, सामान्य प्रशासन विभाग ने जारी की अधिसूचना
BREAKING
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के चंडीगढ़ दौरे से पहले पंचकूला पुलिस पूरी तरह अलर्ट, 9 इंटर स्टेट बॉर्डर नाकों समेत सभी 18 नाकों पर सुरक्षा के मद्देनजर निगरानी बढ़ाई अल्पसंख्यक छात्रवृत्ति घोटाले में बड़ा खुलासा, ऊधमसिंह नगर के सात शिक्षण संस्थानों पर FIR दर्ज हाइड्रोजन ट्रेन को हरी झंडी के बीच हरियाणा की सियासत गर्म, कांग्रेस के 5 बागी विधायकों को PM मोदी के मंच से भाजपा का बड़ा संदेश हरिद्वार से वृंदावन तक 400 किमी की कांवड़ यात्रा, संत प्रेमानंद महाराज के अभिषेक के लिए गंगाजल लेकर निकले युवा लखनऊ में निकली श्रीजगन्नाथ की भव्य रथ यात्रा, डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने की सेवा और दिया एकता का संदेश

बिहार प्रशासनिक सेवा के सात अधिकारियों का फिर बदला गया पदस्थापन, सामान्य प्रशासन विभाग ने जारी की अधिसूचना

1000262856

Postings of seven Bihar Administrative Service officers

पटना। Postings of seven Bihar Administrative Service officers, विगत 12 जुलाई की तिथि से बिहार प्रशासनिक सेवा (बिप्रसे) के जिन 45 पदाधिकारियों का स्थानांतरण एवं पदस्थापन किया गया था, उनमें से सात पदाधिकारियों का फिर से पदस्थापन किया गया है। इस संबंध में सामान्य प्रशासन विभाग ने बुधवार को अधिसूचना जारी की।

इसके मुताबिक पंचायतीराज विभाग के विशेष कार्य पदाधिकारी ललित राही का स्थानांतरण निरस्त कर दिया गया है। उन्हें स्थानांतरित करते हुए कैमूर का जिला परिवहन पदाधिकारी के पद पर पदस्थापित किया गया है।

वहीं सुनन्दा कुमारी को जिला परिवहन पदाधिकारी, औरंगाबाद अपने पद पर पूर्ववत बनी रहेंगी। पदस्थापन की प्रतीक्षा में दीक्षित स्वेतम को अररिया का अनुमंडल पदाधिकारी के पद पर पदस्थापित किया गया है। डेरी, मत्स्य एवं पशु संसाधन विभाग के
उप सचिव मुकेश कुमार मुकुल को स्थानांतरित करते हुए पूर्णिया का अपर समाहर्ता एवं अपर जिला दंडाधिकारी के पद पर पदस्थापित किया गया है। कैमूर के जिला परिवहन पदाधिकारी रवि रंजन को स्थानांतरित करते हुए जिला परिवहन पदाधिकारी, नालंदा के पद पर पदस्थापित किया गया है।

पटना के उप विकास आयुक्त शैलेश कुमार को अरवल जिला परिषद को बंदोबस्त पदाधिकारी का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। मो. मुस्तकीम को बिहार राज्य सारा एवं असैनिक आपूर्ति निगम पटना के महाप्रबंधक (प्रशासन), मुख्यालय पद पर पदस्थापन 15 अगस्त के पश्चात प्रभावी होगा।