फतेहगढ़ साहिब में सीएम मान की ‘शुक्राना यात्रा’ से पहले सियासी तनाव, भाजपा नेता हिरासत में
Political tension in Fatehgarh Sahib
फतेहगढ़ साहिब। Political tension in Fatehgarh Sahib, पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान की आज फतेहगढ़ साहिब में प्रस्तावित 'शुक्राना यात्रा' से पहले जिले में राजनीतिक माहौल गरमा गया है।
सुरक्षा व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए पुलिस ने भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता सिकंदर सिंह चोलटी खेड़ी को उनके आवास से हिरासत (राउंड अप) में ले लिया है।
बीजेपी के कार्यकर्ताओं में रोष
भाजपा नेता सिकंदर सिंह ने शुक्रवार की रात को सोशल मीडिया पर वीडियो डालकर मुख्यमंत्री की इस यात्रा का कड़ा विरोध करने का आह्वान किया था। विरोध की आशंका को देखते हुए थाना बडाली आला सिंह की पुलिस ने सुबह उनके घर पर दबिश दी और उन्हें हिरासत में ले लिया।
भाजपा नेता को हिरासत में लिए जाने के बाद पार्टी कार्यकर्ताओं में रोष देखा जा रहा है। वहीं, पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं ताकि मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में किसी भी प्रकार का व्यवधान न आए।
क्या है मुख्यमंत्री के यात्रा का उद्देश्य
मुख्यमंत्री भगवंत मान 'जागत जोत श्री गुरु ग्रंथ साहिब सत्कार (संशोधन) एक्ट 2026' के लागू होने की खुशी में गुरु साहिब का आभार प्रकट करने के लिए यह 'शुक्राना यात्रा' निकाल रहे हैं, जिसका समापन आज यानी शनिवार (09 मई, 2026) फतेहगढ़ साहिब में होना है।