जयपुर में फुले जयंती कार्यक्रम के दौरान सियासी बयानबाजी तेज, मंत्री अविनाश गहलोत ने कांग्रेस पर साधा निशाना
Political rhetoric intensifies during Phule Jayanti event in Jaipur
Political rhetoric intensifies during Phule Jayanti event in Jaipur, महात्मा ज्योतिबा फुले की जयंती के अवसर पर जयपुर में आयोजित कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री अविनाश गहलोत ने नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली पर जमकर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि कोविड काल में सरकारी पैसे से जो अय्याशी कांग्रेस सरकार में हुई, उसका जवाब टीकाराम जूली के पास नहीं है. अविनाश गहलोत ने कहा कि राजस्थान में 5 साल तक खर्च की सरकार चली. टीकाराम जूली समेत कई नेता इसमें शामिल थे. इन लोगों ने राजस्थान में खूब लूट मचाई, जिसकी वजह से जनता ने इन्हें बाहर का रास्ता दिखा दिया. मैं ऑन रिकॉर्ड दावे के साथ कह सकता हूं कि हमारी सरकार एक साल में सवा लाख करोड़ रुपये दिल्ली से लेकर आई. यह दर्शाता है कि हम प्रदेश के विकास के लिए कितने गंभीर हैं.
"कांग्रेस के मंत्री को जेल जाना पड़ा"
मंत्री ने कहा कि कोविड के नाम पर जो अय्याशी ये लोग राजस्थान में कर रहे थे, वह राजस्थान की जनता के टैक्स के पैसे से हुई थी. भ्रष्टाचार की खुली लूट मची हुई थी. कार्यकर्ता से लेकर मंत्री तक भ्रष्टाचार में लिप्त थे. आपके मंत्री को जेल जाना पड़ा, अधिकारियों को जेल जाना पड़ा. अभी और कतार में हैं. जिस प्रदेश के मुख्यमंत्री के सामने उसके मंत्री पर पैसे लेने का आरोप लग जाए, ऐसी सरकार पर धिक्कार है.
रिफाइनरी परियोजना को अटकाने का भी आरोप
अविनाश गहलोत ने पचपदरा रिफाइनरी का जिक्र करते हुए कहा, "22 सितंबर 2013 को सोनिया गांधी किसी पद पर नहीं थीं, फिर भी उनसे शिलान्यास करवाया गया. कांग्रेस ने इस परियोजना को अटकाए रखा. हमारी वसुंधरा सरकार ने इसे आगे बढ़ाया और 38 हजार करोड़ का बजट दिया. भाजपा सरकार ने 2 साल में इसे पूरा कर दिखाया. अब यह 80 हजार करोड़ की परियोजना बन गई है. मोदी जी के करकमलों से इसका लोकार्पण होगा, जिससे राजस्थान के आर्थिक विकास की गति बढ़ेगी और लोगों को रोजगार मिलेगा."