लखनऊ में सियासी बयानबाजी तेज: पीडीए को लेकर भाजपा का सपा पर हमला
Political Rhetoric Heats Up in Lucknow
लखनऊ। Political Rhetoric Heats Up in Lucknow, भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष एवं केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी ने पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के बयान पर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि पीडीए कोई सामाजिक न्याय का अभियान नहीं, बल्कि परिवार डेवलपमेंट अथॉरटी है।
उन्होंने कहा कि बुलडोजर सपा के पाले-पोसे उन गुंडों और भू-माफियाओं पर चल रहा है, जिन्होंने वर्षों तक गरीबों का हक मारा। जमीनों पर अवैध कब्जे किए। कहा कि पीडीए का शोर मचाने जान लें कि इनके राज में उत्तर प्रदेश में पिछड़ों, दलितों और अल्पसंख्यकों का सबसे ज्यादा उत्पीड़न हुआ।
आगे कहा कि सपा के लिए हमेशा परिवार पहले, दल बाद में और जनता सबसे बाद में रही है। वहां कार्यकर्ता, पिछड़े, दलित, गरीब, युवा और किसान नारे के लिए हैं, जबकि लाभ केवल एक परिवार और करीबियों को मिलता है। उसके करीबी लोगों तक सीमित रहता है।
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि जो लोग अपने शासनकाल में प्रदेश को दंगों, माफियाराज, भ्रष्टाचार, तुष्टिकरण और गुंडागर्दी की आग में झोंक चुके हों, वे आज नैतिकता और सामाजिक न्याय की बात करें, यह जनता के साथ छल है। सपा को अगले एक दशक तक विपक्ष में बैठने की मानसिक तैयारी कर लेनी चाहिए।