हरियाणा में पुलिस की ताबड़तोड़ रेड: होटल की आड़ में गंदे खेल का खुलासा, दो दर्जन के करीब युवक-युवतियों को आपत्तिजनक हालत में पकड़ा

हरियाणा में पुलिस की ताबड़तोड़ रेड: होटल की आड़ में गंदे खेल का खुलासा, दो दर्जन के करीब युवक-युवतियों को आपत्तिजनक हालत में पकड़ा

Police raid on hotel in Yamunanagar Haryana

Police raid on hotel in Yamunanagar Haryana

Haryana News : हरियाणा से अक्सर ऐसी तस्वीरें देखने को मिलती हैं| प्रदेश में अबतक अलग-अलग कई जगहों पर पुलिस ने रेड कर दूसरे काम की आड़ में चल रहे गंदे खेल का खुलासा किया है| वहीं, अब खबर प्रदेश के यमुनानगर जिले से है| जहां पुलिस ने एक होटल पर रेड की और वह सन्न रह गई| पुलिस को यहां दो दर्जन के करीब युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत में मिले| फिर क्या था... पुलिस ने भी अपनी कार्रवाई की और सभी को एकसाथ धर-दबोचा और अपने साथ थाने ले गई| पुलिस अब इन सभी से पूछताक्ष करते हुए और आगे की कार्रवाई कर रही है| होटल मालिक के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

सूचना मिल रही थी ...

बतादें कि, यमुनानगर जिले के टीम्स होटल पर पुलिस ने रेड की है| यह होटल जिले के पाश इलाके संतपुरा रोड पर स्थित है| मिली जानकारी के अनुसार, पुलिस के पास लगातार इस होटल को लेकर सूचना आ रही थी| जिसके आधार पर जब पुलिस ने छापेमारी की तो सूचना सही निकली| होटल में दो दर्जन के करीब युवक-युवतियों की मौजूदगी थी और इनकी गतिविधि सही नहीं थी| होटल में गलत काम किया जा रहा था| पुलिस की छापेमारी में होटल में रिकॉर्ड भी सही मेंटेन नहीं पाया गया है| एसएचओ सिटी कमलजीत सिंह ने कहा कि अनैतिक गतिविधियां कतई बर्दाश्त नही की जाएंगी| इस मामले को लेकर कड़ी कार्रवाई होगी|

रिपोर्ट -राकेश भारतीय