मंडी में होली पर पुलिस की विशेष तैयारियां: शराब और हुड़दंग पर कड़ी निगरानी

मंडी में होली पर पुलिस की विशेष तैयारियां: शराब और हुड़दंग पर कड़ी निगरानी

Police make special preparations for Holi in Mandi:

Police make special preparations for Holi in Mandi

मंडी। Police make special preparations for Holi in Mandi: होली के दिन शराब पीकर हुड़दंग मचाने वालों को हिमाचल पुलिस नहीं बख्शेगी। होली पर पुलिस पूरी तरह चौकस रहेगी। मंडी शहर में पुलिस नाकाबंदी भी करेगी। मंडी में रंगों के उत्सव के बीच पुलिस विभाग ने अपनी तैयारियां मजबूत कर दी हैं। पूरे शहर को सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में रखा गया है।

पुलिस अधीक्षक मंडी विनोद कुमार ने कहा कि होली पर हुड़दंगबाजी, छेड़छाड़ या कानून व्यवस्था भंग करने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी।

सादे कपड़ों में तैनात रहेगी पुलिस

सेरी मंच पर सादे कपड़ों में पुलिस कर्मी तैनात रहेंगे जो महिलाओं के साथ अभद्र टिप्पणी, जबरन रंग लगाने या बिना अनुमति फोटो-वीडियो बनाने वालों पर तत्काल कार्रवाई करेंगे। 

एल्को सेंसर से होगी जांच

शराब पीकर वाहन चलाने वालों की जांच एल्को सेंसर से की जाएगी दोषी पाए जाने पर लाइसेंस रद करने के साथ जेल भेजने की प्रक्रिया भी अमल में लाई जा सकती है।

मंडी में ट्रैफिक प्लान रहेगा लागू

यातायात व्यवस्था को सुचारू रखने के लिए विशेष ट्रैफिक प्लान लागू किया गया है। इसमें सुंदरनगर से कुल्लू जाने वाले वाहन मलोरी टनल फोरलेन से गुजरेंगे, जबकि रिवालसर जाने वाले वाहनों को पुराने सुकेती पुल से मंगवाई व केहनवाल रोड की ओर भेजा जाएगा। यातायात नियंत्रण के लिए तल्याहार, पुलघराट, मलोरी, आइटीआइ चौक और बिंद्राबनी में पांच विशेष नाके स्थापित किए गए हैं।

गांधी चौक से चौहाटा होते हुए विक्टोरिया पुल तक का मार्ग एकतरफा रहेगा और जोगेंद्रनगर की ओर से आने वाले वाहन भ्यूली पुल से शहर में प्रवेश करेंगे। 

आपात स्थिति में 112 पर दें सूचना

एसपी विनोद कुमार ने आग्रह किया है कि परीक्षाओं के दौर को देखते हुए छात्र-छात्राओं को न रोका जाए और एंबुलेंस के लिए रास्ता खुला रखें। किसी भी आपात स्थिति में तुरंत 112 पर सूचना दें। जिला पुलिस सभी नागरिकों से शांति और अनुशासन के साथ होली मनाने की अपील की है।