पुलिस की गौतस्कर से हुई मुठभेड़, जवाबी कार्यवाही में तस्कर को लगी गोली
BREAKING
शिमला में कांग्रेस का प्रदर्शन, CM सुक्खू बोले- छात्रों की आवाज दबा रही केंद्र सरकार, राहुल-प्रियंका की हिरासत का किया विरोध राहुल गांधी और प्रियंका की हिरासत पर कांग्रेस का हमला, कुलदीप राठौर बोले- छात्रों की आवाज दबा रही केंद्र सरकार हिमाचल में बादल फटने से भारी तबाही, कांगड़ा के शाहपुर में छह मकान बहे, कई परिवारों ने भागकर बचाई जान कश्मीर में लगातार बारिश से बिगड़े हालात, सुखनाग नदी उफान पर, कई इलाकों में बाढ़ और भूस्खलन से भारी नुकसान भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डा. अर्चना गुप्ता ने मुरथल शक्ति केंद्र पर कार्यकर्ताओं के साथ किया सहभोज, सरल पोर्टल, बूथ सशक्तिकरण पर दिया जोर

पुलिस की गौतस्कर से हुई मुठभेड़, जवाबी कार्यवाही में तस्कर को लगी गोली

Police had an Encounter with a Cow Smuggler

Police had an Encounter with a Cow Smuggler

रुद्रपुर: Police had an Encounter with a Cow Smuggler: किच्छा कोतवाली के कलकत्ता चौकी क्षेत्र में गौतस्करी कर रहे एक बदमाश के साथ पुलिस की मुठभेड़ हो गई. पुलिस की जवाबी कार्रवाई में तस्कर के पैर में गोली लग गई, जिससे वह घायल हो गया. आरोपी को किच्छा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती किया है. आरोपी के खिलाफ यूपी और उत्तराखंड में हत्या, गौतस्करी और पशु चोरी करने के कई मुकदमे दर्ज हैं. आरोपी से पूछताछ जारी है.

किच्छा कोतवाली क्षेत्र में गौ तस्करी कर रहे तस्कर के बीच मुठभेड़ का मामला सामने आया है. पुलिस की जवाबी कार्रवाई में तस्कर के पैर में गोली लगी है. घायल तस्कर को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र किच्छा में भर्ती किया गया है. सूचना पर एसएसपी मणिकांत मिश्रा मौके पर पहुंचे और जानकारी ली. जानकारी के मुताबिक आज सुबह किच्छा कोतवाली पुलिस को सूचना मिली थी कि कुरैशी मोहल्ले में एक व्यक्ति गौतस्करी का कार्य कर रहा है. जिस पर टीम मौके पर पहुंची तो एक व्यक्ति बाइक में एक कट्टा बांधे जा रहा था.

टीम को संदिग्ध लगने पर उसका पीछा किया गया तो आरोपी बाइक लेकर कलकत्ता चौकी क्षेत्र की ओर मूड गया. जहां पर टीम को सूचना दी गई तो टीम चेकिंग अभियान में जुट गई. तभी आरोपी सामने चेकिंग को देख बाइक छोड़कर जंगल की ओर भाग गया. जिसका पीछा टीम द्वारा किया गया तो आरोपी ने पुलिस टीम पर फायर झोंक दिया. इस मुठभेड़ में आरोपी के पैर में गोली लगी है. जिसके बाद पुलिस टीम ने आरोपी को किच्छा सामुदायिक केंद्र में भर्ती कराया. पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम तस्लीम कुरैशी बताया है. आरोपी के खिलाफ हत्या, गौतस्करी, पशु चोरी के कई मुकदमे यूपी और उत्तराखंड में दर्ज है. आरोपी से टीम पूछताछ कर रही है.