पुलिस ने स्नैचिंग के मामले में ज्वेलर्स समेत 4 आरोपियों को किया काबू

पुलिस ने स्नैचिंग के मामले में ज्वेलर्स समेत 4 आरोपियों को किया काबू

Police apprehend four accused

Police apprehend four accused

पकड़े गए आरोपियो के कब्जे से सोने की चैन, नकदी और अपराध में इस्तेमाल बाइक को भी अपने कब्जे में लिया।

रंजीत शम्मी चंडीगढ़। यूटी साउथ डिविजन की थाना 31 पुलिस ने  स्नैचिंग करने के मामले में ज्वेलर्स समेत 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।पकड़े गए आरोपियो की पहचान पंजाब के नया गांव मोहाली निवासी 26 वर्षीय शोभित ठाकुर,ज्वेलर का काम करने वाले रामदरबार निवासी 46 वर्षीय सुबोध कुमार,मोहाली निवासी 22 वर्षीय मोहम्मद हसन उर्फ अली और जुझार नगर जिला मोहाली निवासी 23 वर्षीय चालक गुरदित सिंह के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार पकड़े गए आरोपी शोभित ठाकुर के खिलाफ पहले भी थाना सारंगपुर में एक मामला दर्ज पाया गया है। जानकारी के अनुसार थाना पुलिस को गुप्त सूचना और टेक्निकल तकनीक के जरिए पता चला कि एरिया से स्नैचिंग करने वाले आरोपी सक्रिय है। मामले को गंभीरता से लेते हुए और यूटी पुलिस के आला अधिकारियो के दिशा निर्देशों के चलते थाना 31 के प्रभारी इंस्पेक्टर हरिओम शर्मा की टीम ने उक्त तीन आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो मामले का खुलासा हुआ।पुलिस ने तुरंत उन्हें गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने मामले में पकड़े गए आरोपियो के कब्जे से अलग अलग नकदी, छीनी गई गोल्ड चैन के अलावा वारदात के समय इस्तेमाल बाइक को भी अपने कब्जे में लिया।

क्या था मामला।

जानकारी के अनुसार शिकायतकर्ता सैक्टर 32 निवासी कुलविंदर सिंह ने पुलिस को बताया कि वह बूथ नंबर 65, सेक्टर 31डी, चंडीगढ़ में करियाना की दुकान चलाता है। शाम करीब 6.15 बजे, जब वह कस्टमर के साथ बिज़ी था, तो एक आदमी कुछ सामान खरीदने आया।इसी बीच वह अज्ञात शख्स उसकी सोने की चेन छीन कर फरार हो गया था।और 31/32 रोड की तरफ भाग गया। शिकायत करने वाले ने आरोपी का पीछा किया। लेकिन उसका साथी 31/32 रोड पर मोटरसाइकिल पर इंतज़ार कर रहा था और वे मोटरसाइकिल पर भाग गए।वह मोटरसाइकिल का नंबर नहीं पढ़ सका। जिसकी सूचना तुरंत पुलिस को दी गई थी। पुलिस ने मामले में कारवाई करते हुए अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी।