Chandigarh Encounter: चंडीगढ़ में कैशियर मर्डर के आरोपी शूटरों का एनकाउंटर; जम्मू-कश्मीर से पकड़कर ला रही थी पुलिस
BREAKING
चंडीगढ़ पुलिस की गाड़ी का एक्सिडेंट, फिर हथियार छीन भागे शूटर; IG ने बताया- स्टाफ पर फायरिंग की, चेतावनी देने पर भी नहीं रुके चंडीगढ़ में कैशियर मर्डर के आरोपी शूटरों का एनकाउंटर; जम्मू-कश्मीर से पकड़कर ला रही थी पुलिस, धनास के पास भागने की कोशिश की यूपी के बुनकरों को मिलेंगी आधुनिक तकनीक वाली मशीनें: मंत्री राकेश सचान का निर्देश—'लापरवाही बर्दाश्त नहीं, ग्लोबल ब्रांड बनेंगे हमारे उत्पाद' Uttarakhand Judicial Transfers: उत्तराखंड न्यायपालिका में बड़ा फेरबदल, कई जजों के तबादले, दूरदराज क्षेत्रों में लगेंगे कैंप कोर्ट Chandigarh News: सेक्टर-11 फायरिंग के बाद अवैध PG और हॉस्टलों पर कार्रवाई की मांग, अजय जग्गा ने प्रशासक को लिखा पत्र

चंडीगढ़ में कैशियर मर्डर के आरोपी शूटरों का एनकाउंटर; जम्मू-कश्मीर से पकड़कर ला रही थी पुलिस, धनास के पास भागने की कोशिश की

Chandigarh Sector 11 Cashier Murder Shooters Encounter Update

Chandigarh Sector 11 Cashier Murder Shooters Encounter Update

Chandigarh Police Encounter: चंडीगढ़ के सेक्टर-11 में बीते 13 जून को दिनदहाड़े श्रीकुमार केमिस्ट शॉप के कैशियर जानकीदास की हत्या करने वाले 2 आरोपी शूटरों का हाफ एनकाउंटर हुआ है। गुरुवार सुबह जब चंडीगढ़ पुलिस आरोपी शूटरों को जम्मू-कश्मीर से पकड़कर अपने साथ ला रही थी तो धनास के जंगल एरिया के पास उन्होंने भागने की कोशिश की। जिसके बाद पुलिस ने उन्हें रोकने का प्रयास किया। लेकिन जब शूटर नहीं रुके तो पुलिस को फायरिंग की कार्रवाई करनी पड़ी। जिसमें दोनों शूटरों के पैरों में गोली लगी। इसके बाद घायल हुए दोनों शूटरों को मौके से काबू कर लिया गया और इलाज के लिए अस्पताल लाया गया।

चंडीगढ़ पुलिस की प्रेस वार्ता कुछ देर में

कैशियर जानकीदास हत्याकांड में पकड़े गए दोनों शूटरों के एनकाउंटर और आरोपियों की धरपकड़ से संबन्धित पूरे घटनाक्रम को लेकर चंडीगढ़ पुलिस ने दोपहर 12 बजे प्रेस वार्ता बुलाई है। इस दौरान चंडीगढ़ पुलिस की ओर से इस हत्याकांड को लेकर कई अहम खुलासे हो किए जा सकते हैं। वहीं मिली जानकारी के मुताबिक, चंडीगढ़ पुलिस की फायरिंग कार्रवाई में घायल हुए आरोपी शूटरों की पहचान आर्यन और सन्नी मेहरा के तौर पर बताई जा रही है। जो की जम्मू-कश्मीर से ताल्लुक रखते हैं। चंडीगढ़ पुलिस ने जम्मू-कश्मीर पुलिस की मदद से दोनों शूटरों की गिरफ्तारी करने में सफलता हासिल की है। जबकि अभी एक तीसरे आरोपी की पकड़ को लेकर कार्रवाई जारी है। जिसकी पहचान अमित के तौर पर बताई जा रही है।

13 जून को केमिस्ट शॉप में घुसकर हत्या की

गौरतलब है कि बीते 13 जून शनिवार दोपहर सेक्टर-11 के भरे बाजार में 2 हथियारबंद बदमाशों ने श्रीकुमार केमिस्ट शॉप में घुसकर यहां धनास निवासी कैशियर जानकीदास पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसाईं थीं। वहीं कैशियर की हत्या कर बदमाश मौके से फरार होने में कामयाब रहे। हालांकि हत्या की यह पूरी वारदात शॉप पर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई थी। जिसमें सिर पर कैप और मुंह पर मास्क लगाए बदमाश गोलीबारी करते दिख रहे हैं। इस हत्याकांड के बाद सेक्टर-11 मार्केट के व्यापारियों में दहशत का महौल पैदा हो गया। साथ ही पूरे शहर के लोग भी सरेआम हुए इस हत्याकांड से दहल उठे थे। साथ ही चंडीगढ़ पुलिस की कार्यशैली और शहर की कानून व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े हो गए।

13 राउंड के करीब फायरिंग की गई

बदमाशों ने ऑटोमेटिक पिस्टल से करीब 13 राउंड के करीब फायरिंग की थी। बताया जाता है कि हत्या की वारदात में बदमाशों ने तुर्की मेड आटोमेटिक जिगाना पिस्टल (लाखों में कीमत) इस्तेमाल की। चंडीगढ़ में इस पिस्टल से की गई हत्या की संभवता यह पहली वारदात है। वहीं कैशियर जानकीदास की हत्या को लेकर चंडीगढ़ पुलिस ने तुरंत सक्रियता दिखाई। पुलिस ने पुरानी रंजिश, रंगदारी मांगे जाने और गैंगस्टर कनेक्शन के ऐंगल से जांच शुरू की थी। बदमाशों को पकड़ने के लिए पूरे शहर में नाकाबंदी की गई। हालांकि हत्याकांड को अंजाम देने के बाद बदमाश चंडीगढ़ से बाहर निकल पाने में सफल रहे। बताया जाता है कि आरोपी चंडीगढ़ से बाई बस दिल्ली और फिर वहाँ से ट्रेन पकड़कर जम्मू-कश्मीर आ गए थे।

बदमाशों की एक और CCTV फुटेज सामने आई

श्रीकुमार केमिस्ट शॉप के कैशियर जानकीदास पर गोलियों बरसाने से पहले बदमाशों की एक और CCTV फुटेज सामने आई। जिसके मुताबिक बदमाशों ने सेक्टर-11 में एक अन्य केमिस्ट शॉप पर भी रेकी की थी। लेकिन वहां उन्होंने किसी वारदात को अंजाम नहीं दिया। कुछ समय इधर-उधर घूमने और देखने के बाद वह वहां से निकल गए। बदमाशों की चाल को देखकर ऐसा प्रतीत होता है कि जैसे वह किसी टारगेट की तलाश में थे। हालांकि अभी साफ तौर से कुछ भी कहना मुश्किल है और सही नहीं होगा। अब तो पुलिस की जांच में ही सारी परतें खुलेंगी। साथ ही यह भी मालूम चलेगा की इसमें कोई गैंगस्टर कनेक्शन और संगठित अपराध का संबंध है या नहीं।

कजहेड़ी के होटल में रुके थे बदमाश

मिली जानकारी के अनुसार, कैशियर जानकीदास की हत्या करने वाले बदमाश कजहेड़ी के एक होटल में भी रुके थे। इसके अलावा उनके द्वारा इलाके में खरीददारी भी की गई थी। चंडीगढ़ पुलिस कजहेड़ी और आसपास के सभी सीसीटीवी फुटेज खंगालते हुए और पूछताक्ष कर पूरे घटनाक्रम की कड़ियाँ जोड़ रही है। बताया जाता है कि हत्या के बाद आरोपी शहर में काफी समय तक सक्रिय रहे। लेकिन चंडीगढ़ पुलिस तुरंत उन तक नहीं पहुँच सकी। वहीं अब दोनों शूटरों की गिरफ्तारी के बीच गैंगस्टर गोल्डी ढिल्लों की धमकी का ऐंगल भी सामने आया है। जिसमें वह पुलिस को धमकी देते हुए कह रहा है कि उसके भाइयों को नुकसान पहुंचाने का अंजाम बुरा होगा।

हत्याकांड को अंजाम देते बदमाशों की सीसीटीवी वीडियो