CG Police Transfer: छत्तीसगढ़ पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, 61 निरीक्षकों का तबादला
CG Police Transfer
CG Police Transfer: छत्तीसगढ़ पुलिस विभाग में बड़े पैमाने पर ट्रांसफर किया गया है। इस लेकर पुलिस मुख्यालय नवा रायपुर अटल नगर की ओर से आदेश जारी किया गया है। आदेश के अनुसार,पुलिस स्थापना बोर्ड के निर्णय पर वन टाइम (OT) नीति के तहत 61 निरीक्षकों (इंस्पेक्टर्स) का स्थानांतरण किया गया है।
आदेश के मुताबिक, नक्सल प्रभावित जिलों बस्तर, दंतेवाड़ा, सुकमा और कोंडागांव में पदस्थ निरीक्षकों को प्रशासनिक दृष्टिकोण से प्रदेश के विभिन्न शहरी और सामान्य जिलों में ट्रांसफर किया गया है। इनमें रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग, राजनांदगांव, धमतरी, महासमुंद, कोरबा, जांजगीर-चांपा, बलौदाबाजार-भाटापारा, सक्ती, बेमेतरा, गरियाबंद, रायगढ़, कोरिया, बालोद और खैरागढ़-छुईखदान-गंडई जिले शामिल हैं।


