Udaipur Zip Line Incident: तेज हवा में 70 मीटर ऊंचाई पर फंसे पर्यटक, 8 मिनट तक हवा में लटके रहे

Udaipur Zip Line Incident: तेज हवा में 70 मीटर ऊंचाई पर फंसे पर्यटक, 8 मिनट तक हवा में लटके रहे

Udaipur Zip Line Incident

Udaipur Zip Line Incident

Udaipur Zip Line Incident, उदयुपर में बुधवार को अचानक मौसम बदलने से पर्यटन स्थल दूध तलाई पर बड़ा हादसा होते-होते बच गया. हवाएं चलने के बाद भी जिप लाइन चालू रखी, जिसके बीच में पहुंचते ही पर्यटक फंस गए. 8 मिनट तक हवा ने लटके पर्यटक जान बचाने के लिए चिल्लाते रहे. ऐसे में जिप लाइन के रेस्क्यू दल ने दोनों को सुरक्षित रेस्क्यू किया. 

तेज हवा और बारिश में फंसे 

दूध तलाई पर 630 मीटर लंबी और 70 मीटर की ऊंचाई वाली जिप लाइन संचालित होती है. लेक और पहाड़ी का व्यू मिलने के कारण बड़ी संख्या में पर्यटक इस जिप लाइन का एडवेंचर करते हैं. बुधवार को उदयपुर में तेज हवाओं के साथ बारिश भी हुई. तेज हवा चलने के बाद भी जिप लाइन को बंद नहीं किया गया.

दोनों को सुरक्षित रेस्क्यू किया 

जैसे ही दो पर्यटक जिओ लाइन के बीच में पहुंचे, हवा के दबाव में वहीं रुक गए. मदद के लिए दोनों चिल्लाए तो नीचे भीड़ इकट्ठा हो गई. 8 मिनट तक हवा में ही लटके रहे, और फिर जिप लाइन के रेस्क्यू दल ने दोनों को सुरक्षित रेस्क्यू किया.

8 मिनट तक अटकी रही सांसें

8 मिनट तक उनकी सांसें अटकी रही, और भगवान को याद करते रहे. सुरक्षित नीचे उतरने पर उन्होंने भगवान को धन्‍यवाद द‍िया, और कहा क‍ि दोबारा ज‍िप लाइन पर नहीं बैठेंगे. उन्होंने कहा क‍ि हम बस भगवान को याद कर रहे थे क‍ि क‍िसी तरह से इससे बच जाएं.