पुलिस और बदमाशों की मुठभेड़, गोली लगने से एक बदमाश घायल
BREAKING
पेपर लीक मुद्दे पर कांग्रेस के प्रदर्शन पर AAP का हमला, संजय सिंह और आतिशी ने उठाए सवाल सोनम वांगचुक को मेदांता अस्पताल ले जाने का हाई कोर्ट का आदेश, कहा- पसंद के अस्पताल में इलाज कराना मौलिक अधिकार यूपी कैबिनेट की बड़ी मंजूरी, 26,315 करोड़ रुपये से बनेगा 333 किमी लंबा विंध्य एक्सप्रेसवे, पूर्वांचल और गंगा एक्सप्रेसवे से जुड़ेगा पंजाब विधानसभा का मानसून सत्र 3 अगस्त से; 10 लाख नए राशन कार्ड बनाए जाएंगे, CM मान बोले- मैनुअल नहीं डिजिटल वैरिफिकेशन होगा दिल्ली में PM आवास के पास राहुल गांधी का विरोध प्रदर्शन; मोदी-धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग, कई कांग्रेस नेताओं को हिरासत में लिया गया

पुलिस और बदमाशों की मुठभेड़, गोली लगने से एक बदमाश घायल

पुलिस और बदमाशों की मुठभेड़

पुलिस और बदमाशों की मुठभेड़, गोली लगने से एक बदमाश घायल

अयोध्या। आरक्षी से हुई लूटपाट की वारदात को लेकर छानबीन कर रही पुलिस की शनिवार रात अपराधियों से मुठभेड़ हो गई। पुलिस की गोली बारी में एक लुटेरा घायल हो गया, जबकि उसके दो अन्य सहयोगी भाग निकले। बदमाशों की गोली बारी में एक आरक्षी भी घायल हो गया है। घायल बदमाश को गिरफ्तार कर लिया गया है। फरार हुए बदमाशों की तलाश जारी है। गिरफ्तार अभियुक्त के कब्जे से एक बाइक, तमंचा और कारतूस बरामद किया गया है।

बीते शुक्रवार को तारुन-हैदरगंज मार्ग पर आरक्षी भाष्कर से तीन बदमाशों ने राइफल और बाइक लूट ली थी। इस मामले में हैदरगंज पुलिस के साथ क्राइम ब्रांच को भी छानबीन में लगाया गया था। शनिवार की रात तकमनीगंज पुल से पछियाना मार्ग पर कटरा गांव के पास दो बाइक पर सवार तीन युवकों को रोका गया तो उन्होंने भागने का प्रयास किया। घेराबंदी की गई तो युवकों ने पुलिस टीम पर गोलीबारी शुरू कर दी।

पुलिस की गोलीबारी में एक युवक घायल होकर गिर गया, जबकि उसके दो साथी भाग निकले। पकड़े गए अभियुक्त का नाम आकाश दुबे हैं, जो हैदरगंज के ही पूरब पट्टी निवासी है। अभियुक्त आकाश दुबे पूरब पट्टी गांव के प्रधान राकेश दुबे का पुत्र है। फरार हुए बदमाशों में हैदरगंज के ही रहने वाले बृजेश तिवारी एवं अमन मौर्य शामिल हैं। आकाश के कब्जे सेे बरामद बाइक आरक्षी भाष्कर की है।

बदमाशों की ओर से हुई गोलीबारी में आरक्षी कृष्ण कुमार यादव के बाएं हाथ में गोली लगी है। थाना प्रभारी हैदरगंज राजेश मिश्र नेे बताया कि तीनों ने मिलकर अपना गिरोह बनाया था। यह लोग सुल्तानपुर से भी आयुध अधिनियम में जेल जा चुके हैं। फरार हुए अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए प्रयास किया जा रहा है।