पुलिस ने हत्या के मामले में फरार चौथे आरोपी को भी किया काबू
Police also Arrested the Fourth Absconding Accused
रंजीत शम्मी चंडीगढ़। Police also Arrested the Fourth Absconding Accused: यूटी साउथ डिविजन का अहम थाना और हरदम से मुस्तैद रहने वाले थाना 31 पुलिस को फिर उस वक्त एक बड़ी कामयाबी मिली।जब पुलिस ने हत्या के मामले में फरार चल रहे चौथे आरोपी को भी वीरवार सुबह गिरफ्तार कर मामले को सुलझा लिया है।पकड़े गए आरोपी की पहचान शिवालिक विहार ज़ीरकपुर मोहाली निवासी 23 वर्षीय शेमल सिंह के रूप में हुई है।पकड़े गए आरोपी को पुलिस शुक्रवार को जिला अदालत में पेश कर रिमांड हासिल करेगी। जानकारी के अनुसार पता चला कि थाना 31 पुलिस को गुप्त सूचना और टेक्निकल तकनीक के जरिए पता चला था कि हत्या के मामले में फरार चल रहा चौथा आरोपी एरिया में सक्रिय है। मामले को गंभीरता से लेते हुए और यूटी पुलिस की एसएसपी कंवरदीप कौर के दिशा निर्देशों के चलते थाना 31 के प्रभारी इंस्पेक्टर राजीव कुमार की टीम ने आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो मामले का खुलासा हुआ। पुलिस ने तुरंत उसे गिरफ्तार कर लिया।वही थाना 31 के प्रभारी इंस्पेक्टर राजीव कुमार का कहना है कि यूटी पुलिस के आला अधिकारियों के दिशा निर्देशों के चलते अगर किसी भी अपराधी ने एरिया में किसी भी तरह की अपराधिक वारदात या फिर नशीले पदार्थों की तस्करी की तो पुलिस उसके खिलाफ सख्त से सख्त कारवाई करेगी। पुलिस किसी को भी बख्शेगी नहीं।बता दे कि थाना 31 पुलिस ने इससे पहले भी कई अहम महत्वपूर्ण मामलों को सुलझाया चुकी है।और पकड़े गए आरोपियों को जेल की सलाखों के पीछे पहुंचाया है।
क्या था मामला
जानकारी के अनुसार शिकायतकर्ता दीप कॉम्प्लेक्स हल्लो माजरा निवासी विजय कुमार ने पुलिस को बताया था कि 5 फरवरी को वह और उसका रिश्तेदार सुशील उर्फ साहिल अपने पर्सनल काम से सुशील की पंजाब नंबर की मारुति अर्टिगा कार (टैक्सी) में हरियाणा के पेहोवा (अंबाला) गए थे।वे शाम को वापस लौटे और हल्लोमाजरा पहुंचे।सुशील ने उसे रविदास मंदिर हल्लोमाजरा के पास छोड़ दिया। कुछ देर बाद शाम करीब 4:30 बजे उसने देखा कि मोटरसाइकिल पर सवार 3/4 युवकों ने साहिल को उसकी कार से ज़बरदस्ती बाहर निकाला और उसे किडनैप करके मौके से भाग गए थे।उन्होंने यह भी बताया कि अनिल के भाई मनप्रीत का सुशील की कार से एक्सीडेंट हो गया था और बाद में उसकी मौत हो गई थी। जिसको लेकर पंजाब के जीरकपुर पुलिस स्टेशन में सेक्शन 281,106 बीएनएस के तहत एफआईआर नंबर 546/2025 का केस भी रजिस्टर्ड है।इसी बदले में अनिल ने अपने 3 दोस्तों के साथ मिलकर यह जुर्म किया था।
थाना 31 पुलिस पहले ही हत्या के आरोप में तीन आरोपीयों को 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर चुकी थी।
जानकारी के अनुसार थाना 31 के प्रभारी इंस्पेक्टर राजीव कुमार की टीम उक्त मामले में तीन आरोपीयों को पहले से ही 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर चुकी थी।जिनकी पहचान 3बीआरडी एयर फोर्स निवासी 19 वर्षीय मोहित, जीरकपुर निवासी 19 वर्षीय रजनीश कुमार और हाई ग्राउंड रोड जीरकपुर 23 वर्षीय रमन नेगी के रूप में हुई थी। पुलिस ने मामले में चौथे आरोपी शिवालिक विहार ज़ीरकपुर मोहाली निवासी 23 वर्षीय शेमल सिंह को वीरवार सुबह गिरफ्तार कर मामले को सुलझा लिया है।