Police action in Sidhu Musewala murder case, Punjab brought history sheeter Arshad Khan from Rajasthan
BREAKING
हिमाचल में बम धमाकों की धमकी; सरकारी अधिकारियों और सार्वजनिक स्थानों को निशाना बनाने की बात, हाई अलर्ट पर पुलिस, मचा हड़कंप मां वैष्णो देवी के त्रिकुट पर्वत पर बिजली गिरने का विहंगम दृश्य; श्रद्धालु लगाने लगे माता के जयकारे, यहां देखिए कैमरे में कैद पूरा मंजर अमेरिका के राष्ट्रपति ट्रंप की दुनिया को धमकी; कहा- ईरान से अगर तेल लिया तो फिर अमेरिका... जानिए किस बड़े एक्शन की बात कही दिल्ली एयरपोर्ट पर हादसा; आंधी-बारिश से टर्मिनल-3 का टीन शेड गिरा, द्वारका में पेड़ गिरने से 4 लोगों की मौत, CM खुद सड़कों पर केदारनाथ धाम के कपाट खुले; बैंड-बाजे के साथ मंत्रोच्चारण-शिव तांडव पाठ, हेलीकॉप्टर से पुष्प वर्षा, यहां देखिए मनमोहक नजारा, दर्शन कीजिए

सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड में पुलिस की कार्रवाई, राजस्थान से हिस्ट्रीशीटर अरशद खान को लाए पंजाब

Police action in Sidhu Musewala murder case, Punjab brought history sheeter Arshad Khan from Rajasth

Police action in Sidhu Musewala murder case, Punjab brought history sheeter Arshad Khan from Rajasth

चंडीगढ़। पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड में पंजाब पुलिस राजस्थान के हिस्ट्रीशीटर अरशद खान को लेकर आई है। उसे चुरू की जिला जेल से लाया गया है। अरशद खान को मानसा लाकर कोर्ट में पेश कर पुलिस रिमांड लिया जाएगा। पंजाब पुलिस के मुताबिक अरशद खान ने मूसेवाला के कत्ल के लिए शार्पशूटर्स को बोलेरो दी थी। इसी बोलेरो का कत्ल में इस्तेमाल हुआ। उसने किसके जरिए बोलेरो कातिलों तक पहुंचाई, इसके बारे में उससे पूछताछ होगी।

पंजाब पुलिस के सूत्रों के मुताबिक बोलेरो फरवरी महीने में ही हरियाणा के फतेहाबाद में आ गई थी। इसे सरदारशहर से हिस्ट्रीशीटर अरशद खान ने भिजवाया था। इसी बोलेरो में हरियाणा के शार्पशूटर प्रियवर्त फौजी, अंकित सेरसा, कशिश और दीपक मुंडी सवार थे। जिन्होंने 29 मई को मानसा में मूसेवाला का कत्ल कर दिया।

मूसेवाला के कत्ल में इस्तेमाल बोलेरो का कनेक्शन राजस्थान के रोहित गोदारा गैंग से भी जुड़ा हुआ है। सूत्रों के मुताबिक बोलेरो को फरवरी महीने में ही खरीदा गया था। रोहित गोदारा ने ही बोलेरो अपने गुर्गे के जरिए खरीदी थी। जिसे सरदारशहर के हिस्ट्रीशीटर अरशद खान तक पहुंचाया गया। खान के जरिए यह बोलेरो फतेहाबाद में शार्पशूटर्स तक पहुंची। इसमें गोदारा गैंग के गैंगस्टर दानाराम की भूमिका भी संदिग्ध है।

सिद्धू मूसेवाला की हत्या लॉरेंस गैंग ने कराई थी। मूसेवाला को 6 शार्पशूटर्स ने गोलियां मारी थी। इनमें से प्रियवर्त फौजी, अंकित सेरसा और कशिश को गिरफ्तार कर लिया। शार्पशूटर जगरूप रूपा और मनप्रीत मन्नू को पंजाब पुलिस ने अमृतसर में एनकाउंटर में मार दिया। छठा शार्पशूटर दीपक मुंडी अभी फरार ह्रै।