PM Modi Security Breach Incident in Punjab: केंद्र ने पंजाब सरकार से एक्शन रिपोर्ट मांगी
BREAKING
पेपर लीक मुद्दे पर कांग्रेस के प्रदर्शन पर AAP का हमला, संजय सिंह और आतिशी ने उठाए सवाल सोनम वांगचुक को मेदांता अस्पताल ले जाने का हाई कोर्ट का आदेश, कहा- पसंद के अस्पताल में इलाज कराना मौलिक अधिकार यूपी कैबिनेट की बड़ी मंजूरी, 26,315 करोड़ रुपये से बनेगा 333 किमी लंबा विंध्य एक्सप्रेसवे, पूर्वांचल और गंगा एक्सप्रेसवे से जुड़ेगा पंजाब विधानसभा का मानसून सत्र 3 अगस्त से; 10 लाख नए राशन कार्ड बनाए जाएंगे, CM मान बोले- मैनुअल नहीं डिजिटल वैरिफिकेशन होगा दिल्ली में PM आवास के पास राहुल गांधी का विरोध प्रदर्शन; मोदी-धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग, कई कांग्रेस नेताओं को हिरासत में लिया गया

PM Modi की सुरक्षा चूक: केंद्र ने पंजाब सरकार से एक्शन रिपोर्ट मांगी, सुप्रीम कोर्ट ने कराई थी जांच

PM Modi Security Breach Incident in Punjab Latest Updates

PM Modi Security Breach Incident in Punjab Latest Updates

PM Modi Security Breach Incident in Punjab Latest Updates: 5 जनवरी 2022 को पंजाब के फिरोजपुर दौरे के दौरान पीएम मोदी की सुरक्षा में हुई चूक के मामले में केंद्र सरकार ने पंजाब सरकार से एक्शन रिपोर्ट मांग ली है। मामले को लेकर सुप्रीम कोर्ट में दाखिल जांच रिपोर्ट के आधार पर केंद्र ने पंजाब सरकार से एक्शन रिपोर्ट मांगी है।

दरअसल, सुप्रीम कोर्ट ने पीएम मोदी की सुरक्षा चूक मामले में खुद जांच कराई थी। इसके लिए सुप्रीम कोर्ट ने रिटायर्ड जस्टिस इंदु मल्होत्रा की अगुवाई में एक कमेटी गठित की थी। जिसे मामले में विस्तृत जांच कर रिपोर्ट सौंपने को कहा गया था। सुप्रीम कोर्ट ने कमेटी को वो सुझाव देने को भी कहे थे जिनसे आगे इस प्रकार के मामलों पर रोक लगाई जा सके।

सुप्रीम कोर्ट की कमेटी ने रिपोर्ट में क्या बताया था?

रिटायर्ड जस्टिस इंदु मल्होत्रा की अगुवाई वाली इस कमेटी ने मामले में जांच करने के बाद पंजाब के पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों की खामियां पाईं थी। कमेटी ने सुप्रीम कोर्ट में रिपोर्ट दाखिल करते हुए कहा था कि पीएम मोदी के दौरे की सूचना होने के बाद भी पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने लापरवाही बरती. जांच कमेटी ने इस मामले के लिए फिरोजपुर के एसएसपी को खासतौर पर जिम्मेदार ठहराया था।

दोषी अधिकारियों पर क्या एक्शन हुआ? रिपोर्ट दें

फिलहाल केंद्र ने अब सुप्रीम कोर्ट की कमेटी रिपोर्ट के आधार पर ही पंजाब सरकार से एक्शन रिपोर्ट तलब करते हुए यह पूछा है कि सरकार द्वारा पीएम मोदी की सुरक्षा चूक मामले से संबंधित अधिकारियों के खिलाफ अब तक क्या कार्रवाई की गई? की भी गई या नहीं? बताते है कि, केंद्रीय गृह सचिव ने पंजाब सरकार से एक्शन रिपोर्ट देने को कहा है।

पीएम मोदी की फिरोजपुर दौरे की पूरी घटना क्या थी?

आपको बतादें कि, तीन कृषि कानूनों को रद्द करने के बाद पांच जनवरी 2022 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पहली बार पंजाब दौरे पर निकले हुए थे। पीएम मोदी को पंजाब के फिरोजपुर में रैली को संबोधित करना था, साथ ही इसी बीच पंजाब के लिए कई योजनाओं का शिलान्यास भी पीएम मोदी करने वाले थे लेकिन अफसोस कि वह फिरोजपुर में रैली तक नहीं पहुंच सके। दरअसल, खराब मौसम की वजह से जब हेलिकॉप्टर छोड़ पीएम मोदी अपने काफिले के साथ सड़क के रास्ते फिरोज़पुर आ रहे थे तो इस हुसैनीवाला के पास ही उन्हें रुकना पड़ गया। क्योंकि प्रदर्शनकारियों ने सड़क जाम कर रखी थी।

प्रदर्शनकारियों की वजह से पीएम मोदी को यहां फ्लाईओवर पर 15-20 मिनट तक फंसे रहना पड़ा और आखिर में वह फिरोज़पुर की अपनी रैली रद्द करते हुए बीच रास्ते ही वापिस दिल्ली को लौट आये। देश के पीएम का कहीं इतनी देर फंसे रहना। यह बड़ी घटना थी। इस घटना को पीएम मोदी की सुरक्षा में भारी चूक माना गया। माना गया कि, पीएम मोदी के लिए ये 15 से 20 मिनट खतरे के मिनट थे।

खुद पीएम मोदी ने कहा- मैं जिंदा लौट आया

दरअसल पीएम मोदी जब दिल्ली लौटते वक्त बठिंडा एयर पोर्ट पर पहुंचे तो वहां एयरपोर्ट के अधिकारियों से उन्होंने एक बड़ी बात कही। पीएम मोदी ने अधिकारियों से कहा- ''अपने सीएम को मेरा धन्यवाद देना कि मैं जिन्दा लौट पाया हूं''। मालूम रहे कि, इस पूरी घटना के दौरान पंजाब के सीएम चरणजीत सिंह चन्नी थे।